फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   covid testing scam in haridwar kumbh 2021 : 11 private lab covid test became big problem

हरिद्वार : महाकुंभ की एक महीने की अवधि में 11 निजी लैब की कोविड जांच बनी गले की फांस

Wed, 16 Jun 2021 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jun 2021 12:08 PM IST
सार

11 लैब ने एक महीने की अवधि में दो लाख 51 हजार जांच की हैं। इनमें भी दो लैब से सर्वाधिक एक लाख 23 हजार जांचें हुई हैं।

विज्ञापन
covid testing scam in haridwar kumbh 2021 : 11 private lab covid test became big problem
कोविड आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच - फोटो : iStock

विस्तार

महाकुंभ की एक महीने की अवधि में बार्डर से लेकर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कोविड आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की फांस मेला प्रशासन के गले फंस गई है। मेला प्रशासन ने 11 निजी लैब को कोविड जांच के लिए अधिकृत किया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 274 नए संक्रमित मिले, 18 की मौत, 515 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


11 लैब ने एक महीने की अवधि में दो लाख 51 हजार जांच की हैं। इनमें भी दो लैब से सर्वाधिक एक लाख 23 हजार जांचें हुई हैं। सर्वाधिक जांच करने वाले लैब को मेला अधिष्ठान ने थर्ड पार्टी अनुबंध किया गया था और इनकी ही रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: संदेह के घेरे में हरिद्वार कुंभ के दौरान हुई एक लाख एंटीजन जांच

कोरोनाकाल में महाकुंभ आयोजन कोविड का सुपर स्प्रेडर बना। हाईकोर्ट के आदेश पर श्रद्धालुओं की कोविड जांच की संख्या बढ़ाई गई। कोविड जांच के लिए 34 सरकारी और निजी लैब को लगाया गया। इनमें 11 निजी लैब को मेला प्रशासन ने अनुबंधित किया।

एक माह की अवधि में सभी लैब ने चार लाख श्रद्धालुओं की जांच की। जिला प्रशासन और शासन की ओर से नामित 23 लैब को छोड़ दिया जाए तो मेला प्रशासन की ओर से अनुबंधित 11 लैब ने दो लाख 51 हजार श्रद्धालुओं की जांच की।

इनमें 44,278 आरटीपीसीआर और 206,722 एंटीजन जांच हुई हैं। इनमें अधिकतर जांच रिपोर्ट निगेटिव आए। निगेटिव जांच रिपोर्ट से कुंभ आयोजन पर सुपर स्प्रेडर का धब्बा लगने से बच गया और सरकारी आंकड़ों में भी जांचों की संख्या कई गुना बढ़ गई। 

एक मोबाइल मैसेज से सामने आया मामला 

रीदकोट पंजाब के एक युवक के मोबाइल पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट का मैसेज पहुंचने से कुंभ में जांच घोटाले की परतें खुलने लगी। युवक कुंभ में आया ही नहीं था और अधिकृत लैब ने उसकी फर्जी रिपोर्ट बनाकर भेज दी।

शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रारंभिक जांच कराई। घोटाले की आशंका पर जिलाधिकारी हरिद्वार को जांच सौंपी है। जांच अभी जारी है। जांच के साथ घोटाले की परतें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।

सूत्रों के मुताबिक 11 लैब में सर्वाधिक एक लाख 23 हजार जांच करने वाली दो लैब ने गड़बड़ी की हैं। इन दोनों लैब ने एक लाख 18 हजार एंटीजन और पांच हजार आरटीपीसीआर जांच की हैं। 

मेला प्रशासन ने इन लैबों से कराई जांच 
1- नोवस पैथ लैब
2- डीएनए लैब
3- फिक्की लैब 
4- स्टार इमेजिंग लैब 
5- हिंदुस्तान वेलनेस लैब 
6- लाल चंदानी लैब 
7- नालवो लैब 
8- आहूजा लैब 
9- प्रिफियर्ड लैब 
10-कावेरी लैब  
11-फोकस इमेजिंग लैब 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed