तैयारी: बाहरी राज्यों से आने वालों की होगी अब कोविड जांच, चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार सतर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सतर्क हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके अलावा कोविड सैंपल जांच दोगुनी की जाएगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं और पर्याप्त मानव संसाधन हो। संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग, ट्रेकिंग व ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस रखा जाए।
टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाए। 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों में टीकाकरण की गति में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों के साथ कोविड पर नियंत्रण रखना होगा। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, अपर सचिव सोनिका, प्रो.दुर्गेश पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बच्चों को स्कूलों में भी लगाए जाएंगे कोविड टीके
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल टेस्टिंग दोगुनी की जाएगी। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। इस बार चारयात्रा में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था बनाई है। सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं यात्रा रूट पर किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में बूस्टर डोज के साथ ही बच्चों के कोविड टीकाकरण पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल जाने वाले अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों में भी कोविड टीके लगें, इसके लिए स्कूलों में जाकर टीकाकरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पिपलिया: आधी रात को घर में घुसे 12 डकैत, महिलाओं को पीटा, एक को उतारा मौत के घाट, तीन घायल
चार दिन में मिले मरीज
| दिन | मरीज | संक्रमण दर |
| 27 अप्रैल | 24 | 1.42 प्रतिशत |
| 26 अप्रैल | 16 | 1.04 प्रतिशत |
| 25 अप्रैल | 11 | 0.91 प्रतिशत |
| 24 अप्रैल | 12 | 1.41 प्रतिशत |