फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   COVID-19 Vaccination in Uttarakhand: 100 percent vaccination complete above 18 years youth in Bageshwar

उत्तराखंड: कोरोना टीकाकरण में बागेश्वर जिला अव्वल, 18 से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज

Thu, 19 Aug 2021 02:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 02:15 AM IST
सार

सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बागेश्वर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की संभावित आबादी के हिसाब से कुल 172210 लाभार्थी हैं। जिनमें से 176776 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।

विज्ञापन
COVID-19 Vaccination in Uttarakhand: 100 percent vaccination complete above 18 years youth in Bageshwar
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण में बागेश्वर जिला प्रदेश में अव्वल है। दावा है कि इस जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग में शतप्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि राज्य में अब तक 73 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 23 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया गया।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को 16 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत
विज्ञापन


बुधवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बागेश्वर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की संभावित आबादी के हिसाब से कुल 172210 लाभार्थी हैं। जिनमें से 176776 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। वहीं, पौड़ी जिले के खिर्सू विकासखंड में कुल 29374 लाभार्थियों की तुलना में 37789 को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस महीने अभी तक 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। दिसंबर अंत तक उत्तराखंड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण का प्रयास जारी

टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगातार राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 74 लाख 35 हजार 124 डोज दी जा चुकी हैं। जिसमें पहली डोज 56 लाख 61 हजार 943 और दूसरी डोज 17 लाख 73 हजार 181 को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर जिला व खिर्सू ब्लाक को पहली डोज में शत प्रतिशत टीकाकरण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाणित किया गया। सीएम ने बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनीता टम्टा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रमोद सिंह जंगपांगी और पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. के विजयकुमार जोगदंडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गंभीर सिंह तालियान समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed