फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Court sent assistant engineer caught with bribe to jail

Dehradun News: रिश्वत के साथ पकड़े गए सहायक अभियंता को कोर्ट ने भेजा जेल

Thu, 18 Apr 2024 05:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Court sent assistant engineer caught with bribe to jail
ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संदीप कुमार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीबीआई ने मंगलवार देर रात तक उससे पूछताछ कर बुधवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। आरोपी अभियंता के घर से भी 20.49 लाख रुपये बरामद हुए थे। संदीप कुमार की संपत्तियों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन




मामले में शिकायत ठेकेदार दीपक कुमार निवासी माता मंदिर रोड धर्मपुर ने की थी। उनकी फर्म सीमाद्वार स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रही है। इस निर्माण की देखरेख केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) का सहायक अभियंता संदीप कुमार कर रहा था। दीपक कुमार ने सीबीआई को बताया कि संदीप कुमार वहां बार-बार आता और काम में बाधा डालता था। दीपक कुमार ने अभियंता संदीप कुमार से इसका स्थाई हल निकालने के लिए कहा। इस पर अभियंता संदीप कुमार ने दीपक कुमार से साढ़े पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी। दीपक रिश्वत नहीं देना चाहते थे। उन्होंने संदीप कुमार से फिर से सोमवार को फोन पर बात की।
विज्ञापन




अभियंता संदीप कुमार ने फोन पर भी साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी और अपने ऑफिस बुलाया। दीपक कुमार ने इस बातचीत को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसका मेमोरी कार्ड सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और ट्रैप की तैयारी की। आरोपी ने दीपक को विकासनगर स्थित अपने आवास के पास बुलाया। वहां जैसे ही दीपक कुमार ने संदीप को घूस की रकम पकड़ाई तो सीबीआई ने आरोपी को ट्रैप कर लिया। संदीप कुमार मूल रूप से ग्राम महाराजपुर, लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है। सीबीआई ने संदीप कुमार के आवास पर भी छापा मारा। वहां से 20.49 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए। उसके लक्सर स्थित आवास पर भी सीबीआई छापे लिए पहुंची। उसकी पत्नी आईटीआई में नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed