फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple living in Panama influenced by Hindu culture got married in Uttarkashi

सात फेरों से बंधा जन्मों का बंधन: हिंदू संस्कृति से प्रभावित हुआ विदेशी जोड़ा, पनामा के जोस और फिलिजाबेथ ने गंगोत्री में की शादी

Wed, 18 May 2022 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी। 
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 18 May 2022 08:23 PM IST
सार

धाम के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में विदेशी जोड़े विवाह के बंधन में बंधते हैं। गंगोत्री धाम में शादी विवाह भगीरथ शिला के समीप संपन्न होती है।

विज्ञापन
Couple living in Panama influenced by Hindu culture got married in Uttarkashi
Couple living in Panama married in Uttarkashi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम में विदेशी जोड़ा हिंदु रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधा। धाम के तीर्थ पुरोहितों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रों के साथ विदेशी जोड़े का विवाह संपन्न कराया। मंगलवार को गंगोत्री धाम में पनामा निवासी जोस गोंजालेन व फिलिजाबेथ का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के दोस्त भी मौजूद रहे। जोस गोंजालेन ने फिलिजाबेथ की मांग में सिंदूर भरी। जोस और फिलिजाबेथ ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आचार्य विपिन सेमवाल व गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल ने विवाह संस्कार संपन्न कराया। जोस और फिलिजाबेथ ने विवाह संस्कार संपन्न कराने वाले तीर्थ पुरोहित विपिन व पवन को बताया कि वह भारतीय हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। यहां की संस्कृति में अध्यात्म व सकून है। इसलिए उन्होंने यहां आकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed