फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple Done Fraud with businessman in name of land sale

रुड़की: दंपत्ति ने कारोबारी को लगाई लाखों की चपत, जमीन बेचने के नाम कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा

Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Couple Done Fraud with businessman in name of land sale

एक दंपति ने जमीन बेचने के नाम पर कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी कर डाली। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर दंपति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने सिविल लाइंस निवासी एक दंपति से एक जमीन का सौदा तय किया था। जमीन का सौदा 99,20,000 में तय हुआ था।
विज्ञापन


सौदा तय होने पर उन्होंने दंपति को साढ़े छह लाख उसी दौरान दे दिए थे, जबकि बाकी रकम बैनामा होने पर देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद दंपति बैनामा करने के लिए बहाना बनाना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दंपति सिविल लाइंस से अपना आवास छोड़कर मुरादाबाद के जिला चंदौसी में रहने लगे। उन्होंने कई बार मोबाइल पर संपर्क कर जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि इस बीच वह चंदौसी में दंपति से अपनी रकम लेने गए।

जहां दंपति ने पैसे मांगने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बुधवार शाम कोतवाली पहुंचकर दंपति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश सक्सेना व उसकी पत्नी सुनीता सक्सेना निवासी सिविल लाइंस, हाल निवासी चंदौसी, जिला मुरादाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed