{"_id":"592ae4384f1c1bee14bdab00","slug":"counsiling-start-for-headmaster-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर के 387 पदों के लिए शुरू हो गई काउंसिलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर के 387 पदों के लिए शुरू हो गई काउंसिलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sun, 28 May 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडमास्टर के 387 पदों के लिए रविवार से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में काउंसिलिंग शुरू हो गई। एलटी और प्रवक्ता से हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। इसमें 55 एलटी और 45 फीसदी कोटा प्रवक्ताओं का है। पहले दिन पुरुष संवर्ग के 113, महिला संवर्ग के 12 एवं इतने ही विकलांग व गंभीर बीमार टीचरों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे से काउंसिलिंग शुरू की गई। पुरुष संवर्ग के 113 अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया था, लेकिन 18 टीचर अनुपस्थित रहे। जबकि महिला संवर्ग में 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया इसमें दो अनुपस्थित रही। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक सोमवार को सामान्य संवर्ग के अन्य 250 टीचरों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि चुनाव आचार संहिता से पहले हेडमास्टरों के पदों पर प्रमोशन का शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के बीच में होने से काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
अपर निदेशक के मुताबिक प्रमोशन में एलटी का 55 और प्रवक्ता का 45 फीसदी का कोटा है। इसमें जो प्रवक्ता सीधी भर्ती के नहीं हैं उनकी वरिष्ठता एलटी से ली जाती है। यह नियम है नियमानुसार ही काउंसिलिंग की जा रही है।