{"_id":"5e5d5ebb8ebc3ec988301303","slug":"counseling-of-md-ms-mds-admissions-from-12-dehradun-news-drn3380498178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों की काउंसिलिंग 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों की काउंसिलिंग 12 से
विज्ञापन
देहरादून। देशभर के मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, डीम्ड मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमडीएस, एमएस के दाखिलों की काउंसिलिंग 12 मार्च से शुरू होगी। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटें भरी जाएंगी। काउंसिलिंग में केवल वही छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई की है।
पहला चरण : काउंसिलिंग के पहले चरण के तहत 12 मार्च से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट होगा। इसके बाद 16 मार्च से 22 मार्च के बीच छात्र अपनी च्वाइस भरने के साथ ही लॉक भी कर सकेंगे। 23 व 24 मार्च को रिजल्ट तैयार होने के बाद 25 मार्च को पहले चरण का सीट आवंटन कर दिया जाएगा। आवंटित सीटों पर 26 मार्च से तीन अप्रैल के बीच दाखिला लेना होगा।
दूसरा चरण : दूसरे चरण के तहत सात अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने का मौका मिलेगा। नौ अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच छात्र अपनी च्वाइस भरने के साथ ही लॉक कर सकते हैं। 15 अप्रैल को दूसरे चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर 15 से 22 अप्रैल के बीच दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
मॉपअप राउंड : इस राउंड के लिए बची हुई सीटों की मैट्रिक्स 11 मई को जारी की जाएगी। 12 मई से 17 मई के बीच रजिस्ट्रेशन होंगे। 14 मई से 17 मई के बीच च्वाइस भर सकते हैं। सीट आवंटन 20 मई को किया जाएगा। आवंटित सीटों पर 20 मई से 26 मई के बीच दाखिला ले सकते हैं।
(तीनों चरणों के बाद बची हुईं सीटें 27 मई को संबंधित संस्थान को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इन पर 27 मई से 31 मई के बीच एडमिशन अनिवार्य होगा।)
यह है वेबसाइट : https://mcc.nic.in/PGCounselling/home/homepage