फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Counseling also hanged due to the recognition of 16 nursing colleges

16 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकने से काउंसिलिंग भी लटकी

Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Counseling also hanged due to the recognition of 16 nursing colleges
देहरादून। प्रदेश के 16 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकने की वजह से काउंसिलिंग भी लटक गई है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद एक माह बाद भी वेटिंग में है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से अनुमति के बाद ही काउंसिलिंग हो पाएगी।
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने जुलाई में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा का परिणाम अगस्त में जारी कर दिया गया था। इसके बाद से एग्जाम क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स एडमिशन की काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 16 कॉलेजों को मान्यता न मिलने की वजह से काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पा रही है। इनमें पांच सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी शामिल हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल का कहना है कि जब तक कॉलेजों की मान्यता नहीं मिलेगी, तब तक दाखिले नहीं किए जा सकते हैं। शासन स्तर पर ही मान्यता पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वजह से हो रही परेशानी
गत वर्ष तक चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग काम करते थे। इस साल से दोनों विभागों को एकीकरण कर दिया गया है। इस वजह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर काम लंबित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed