{"_id":"5d7954768ebc3e93ba1b1251","slug":"councilors-take-oath-not-to-use-polythene-vikas-nagar-news-drn3193489144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका सभासदों और कर्मचारियों ने ली पॉलीथिन इस्तेमाल न करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका सभासदों और कर्मचारियों ने ली पॉलीथिन इस्तेमाल न करने की शपथ
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका कार्यालय विकासनगर में शपथ लेते नगरपालिकाध्यक्ष शा?
- फोटो : VIKAS NAGAR
Link Copied
नगरपालिका क्षेत्र विकासगनर में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता अभियान की शुरूआत हो गई। एक अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक थैले का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत पहले दिन पालिका कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण के लिए पॉलीथिन कचरे से मुक्ति जरूरी है। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन की जगह कपड़े और जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की। कहा कि संकल्प लेकर ही पॉलीथिन थैले के इस्तेमाल को बंद किया जा सकता है। कहा कि पॉलीथिन मुक्त भारत का निर्माण करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है। जिसे जागरूकता से ही साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने कहा कि अभियान के तहत अब एक अक्तूबर तक वॉर्ड में अभियान चला लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसके बाद तीन अक्तूबर से क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चला पॉलीथिन खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सभासद शम्मी प्रकाश, कृष्णा देवी, रवि, सुनील, प्रदीप, गीता, सुरेंद्र चौहान, तारा चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।