भ्रष्टाचार के आरोपी डॉ. मृत्युंजय मिश्रा के बारे में हुआ एक और खुलासा, जांच टीम भी हैरानी में पड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय घोटाले की जांच में विजिलेंस को पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के परिवार के दिल्ली में बैंक के तीन और खाते मिले हैं। विजिलेंस ने इन खातों में हुए लेन-देन की जानकारी को लेकर बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखा है।
मिश्रा के दो रिश्तेदारों के खातों को भी जांच में शामिल किया गया। अब तक मिश्रा परिवार के नौ बैंक खाते सामने आ चुके हैं। जिला कारागार में बंद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की मुश्किलें आगे और बढ़ने वाली हैं।
कारपोरेशन बैंक और केनरा बैंक में मृत्युंजय और पंजाब नेशनल बैंक में मिश्रा की पत्नी और बेटे के नाम से संयुक्त खाता होने का दावा किया गया है। विजिलेंस के डायरेक्टर राम सिंह मीणा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है।
शिल्पा और नूतन से मांगे दस्तावेज
इन बैंकों के प्रबंधकों को खातों के बारे में जानकारी देने को पत्र लिखा गया है। इस केस में अब तक मृत्युंजय मिश्रा से जुड़े नौ बैंक खाते सामने आ चुके हैं जिनमें कई करोड़ का लेन-देन सामने आ रहा है। इनमें दो खाते मिश्रा के रिश्तेदाराें से जुड़े भी बताए गए हैं। आने वाले दिनों में बैंक खातों की सही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विजिलेंस की जांच में व्यस्त होने के कारण बुधवार को शिल्पा त्यागी और नूतन रावत को नहीं बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों को आयकर रिटर्न संबंधी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल आबूधई ने बताया कि जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।