फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation's land worth crores occupied, case ordered

Dehradun News: निगम की करोड़ों की भूमि पर कब्जा, मुकदमे के आदेश

Sat, 24 May 2025 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corporation's land worth crores occupied, case ordered
नगर निगम की करोड़ों रुपये की भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों ने मेयर सौरभ थपलियाल के सामने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद नगर आयुक्त ने भूमि अनुभाग के अधिकारी को भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मंदाकनी विहार क्षेत्र में नाले के पास करीब डेढ़ साल पूर्व राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम के ज्वाइंट सर्वे में छह बीघा भूमि नगर निगम की निकली थी। इसके बाद से लेकर अब तक नगर निगम न तो अपनी भूमि पर तारबाड़ कर सका और न ही वहां पर नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है। आरोप है कि इस दौरान विदेश में बैठे प्रॉपर्टी डीलर ने इसी भूमि से लगी करीब 25 बीघा भूमि में प्लाॅटिंग का नक्शा एमडीडीए से पास कराकर वहां प्लाॅटिंग शुरू कर दी। उसने निगम की इस छह बीघा भूमि को भी उसी कॉलोनी में मिला लिया और नाले पर पुश्ता बना दिया।
विज्ञापन

जब पुश्ता बन रहा था तो इसकी शिकायत पार्षद भूपेंद्र सिंह कठैत और अमिता सिंह आदि ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से की। नगर आयुक्त ने टीम मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया, लेकिन भू-माफिया ने रात में अपना काम जारी रखा। बीच में कई बार शिकायत की गई, लेकिन निगम ने मामले को हल्के में लिया। आखिरकार वहां पर पुश्ता बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार को पार्षदों ने अधिकारियों की इस लापरवाही की शिकायत मेयर सौरभ थपलियाल से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेयर के संज्ञान में पहुंचा तो मेयर ने नगर आयुक्त से जानकारी ली। नगर आयुक्त ने भूमि अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि यदि भू-माफिया नगर निगम के रोकने के बाद भी रुक नहीं रहे हैं तो मामले में उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं। इसके बाद पार्षद शांत हुए।


नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed