फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation's clarification came after action against EE

टेंडर सूची में गड़बड़ी : ईई पर कार्रवाई के बाद आई निगम की सफाई

Sat, 27 Dec 2025 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation's clarification came after action against EE
नगर निगम में हाल ही में जारी टेंडर सूची में गड़बड़ी पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई भी है और सफाई भी दी है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता (ईई) रचना पयाल से सभी चार्ज हटाते हुए उनको संबद्ध कर दिया है। इसके अलावा टेंडर सूची में कराए गए कार्यों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई भी दी है। उसमें कहा है, स्थापना दिवस और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर निगम में आगमन पर तात्कालिक रूप से मुख्य द्वार का निर्माण कराया गया और गलती से निविदा सूची में यह काम संलग्न हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम की ओर से जारी टेंडर सूची के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। सामने आया कि कई ऐसे काम हैं जिनका ना सिर्फ दोहराव किया जा रहा है बल्कि कई ऐसे काम भी हैं जो पहले ही हो चुके हैं और उनका पैसा निकालने के लिए उनको टेंडर सूची में डाला गया। 18 लाख रुपये से नगर निगम के मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण, 3.36 लाख से नगर निगम मुख्य कार्यालय परिसर का महिला शौचालय या फिर नगर निगम में रंगाई-पुताई के कार्यों पर भी सवालिया निशान लगा था।
विज्ञापन




I
I

Iएई बोले- मुख्य द्वार निर्माण को छोड़कर कोई काम नहीं हुआ एडवांस
I



नगर आयुक्त के अनुसार सहायक अभियंता ने बताया कि महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण, टाउन हॉल की छत पर ग्राउंटिंग आदि का कार्य, नगर निगम कार्यालय परिसर में रंगाई-पुताई का कार्य अभी कराया जाना प्रस्तावित है। मुख्य द्वार का निर्माण कार्य नौ दिसंबर को नगर निगम के 27वें स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के लिहाज से कराया गया। उक्त कार्य त्रुटिवश निविदा सूची के साथ संलग्न किए गए हैं। अब संशोधित निविदा सूची तैयार कर प्रकाशित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iकांग्रेस पार्षदों के साथ नहीं हुआ अन्याय
I

नगर निगम की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार कांग्रेस पार्षदों के साथ कार्य आवंटन में किसी प्रकार का अन्याय नहीं हुआ। कांग्रेसियों के आरोप को गलत ठहराने के लिए वार्ड-35 की कांग्रेस पार्षद संगीता गुप्ता के वार्ड में कराए गए 70 लाख रुपये के विकास कार्यों का उदाहरण दिया गया।




I
I

Iनगर आयुक्त को ही घुमा रहे निर्माण विभाग के अधिकारी
I



नगर आयुक्त के अनुसार एई ने बताया कि महिला शौचालय निर्माण सहित कई काम अभी प्रस्तावित हैं। महिला शौचालय पहले ही नगर निगम में हैं। उस शौचालय की साफ-सफाई करने के बाद उसकी रंगाई-पुताई और अन्य जीर्णोद्धार का काम कराकर उस पर महिला शौचालय भी लिख दिया गया है। अब ये बात समझ से परे है कि एक महिला शौचालय होते हुए एक और बनाने का प्रस्ताव है या नगर निगम के अधिकारी ही नगर आयुक्त को गलत जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed