फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation removed encroachment from FRI Gate to Kishannagar Chowk

Dehradun News: निगम ने एफआरआई गेट से किशननगर चौक तक का हटाया अतिक्रमण

Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed encroachment from FRI Gate to Kishannagar Chowk
- निवेशक सम्मेलन की तैयारी : सड़क किनारे लगे खोखे, फड़, ठेलियां हटाईं, दी चेतावनी
विज्ञापन


निवेशक सम्मेलन को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को एफआरआई गेट से ओएनजीसी रोड, कौलागढ़ रोड, राजेंद्रनगर और किशननगर चौक तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बने तीन खोखों को सुबह तक हटाने की चेतावनी दी।


एफआरआई में निवेशक सम्मेलन के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए निगम ने मंगलवार को एफआरआई गेट से किशननगर चौक तक अभियान चलाकर सड़क किनारें लगे ठेली, फड़, खोखों को हटा दिया। तीन खोखों को बुधवार तक हटाने के निर्देश दिए हैं। एक खोखे को मौके से हटा दिया गया। कर निरीक्षक भूमि राहुल कैंथोला ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कहा कि जिनको चेतावनी दी गई है अगर उन्होंने खोखे नहीं हटाए तो बुधवार को खुद निगम खोखों को हटा देगा।
विज्ञापन


----



सड़कों पर पसरा अंधेरा, निगम को करनी पड़ी मशक्कत

देहरादून। ऊर्जा निगम समिट को देखते हुए चकराता रोड, राजपुर रोड आदि स्थानों पर बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कर रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने कई पोल हटा दिए हैं। इन पोलों पर निगम की स्ट्रीट लाइटें लगी हुई थीं। पोल हटने के लिए इन सड़कों पर कई जगह अंधेरा पसर गया। मंगलवार को निगम को दोबारा पोल लगाने पड़े जिसके लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed