फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation raid in Niranjanpur market, 12 bags of polythene and single use plastic seized

Dehradun News: निरंजनपुर मंडी में निगम का छापा, 12 बोरी पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त

Sun, 29 Oct 2023 11:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 29 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि निरंजनपुर मंडी में दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों की ओर से धड़ल्ले से बेची जा रही पॉलिथीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके तहत व्यापारी अकबर अली तथा अफजल अली पर 15-15 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन
Corporation raid in Niranjanpur market, 12 bags of polythene and single use plastic seized
मंडी में पॉलिथीन जब्त करते नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। गत दिनों अमर उजाला ने मुद्दा उठाते हुए बताया था कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद नहीं करने से सर्वे में दून निगम काफी पिछड़ रहा है। नगर निगम की टीम ने इसका संज्ञान लेते हुए निरंजनपुर सब्जी मंडी में छापा मारा।

विज्ञापन


टीम ने दो व्यापारियों से 12 बोरी पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान जब्त किए। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे निरंजनपुर मंडी में दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों की ओर से धड़ल्ले से बेची जा रही पॉलिथीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके तहत व्यापारी अकबर अली तथा अफजल अली पर 15-15 हजार का जुर्माना लगाया गया। इन दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जब्त किए गए।
विज्ञापन


बताया कि यह दोनों निरंजनपुर मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर पॉलिथीन बेचते थे। निगम की टीम काफी दिनों से इसकी रेकी कर रही थी। उधर, निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। अन्य फुटकर व्यापारी रास्ते बदलकर भाग निकले। कहा कि अन्य मंडियो तथा बाजार क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैपिटल हाइट के बिल्डर पर एक लाख का जुर्माना
अमर उजाला लगातार अभियान के जरिए चेता रहा है कि मोहल्ले और सोसाइटी का दूषित पानी बगैर ट्रीटमेंट किए नदियों में डाला जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए निगम ने कैपिटल हाइट सोसाइटी में छापा मारा। यहां पाया गया कि सोसायटी का सीवर और दूषित जल सीधे नाली और सिंचाई विभाग की गूल में डाला जा रहा है। इस पर निगम ने कैपिटल हाइट सोसायटी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि एक हफ्ते के अंदर समाधान नहीं किया गया तो फिर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पौड़ी शहर होगा बाईपास, चार किमी लंबी सुरंग बनेगी, अब घंटों की दूरी कुछ मिनटों में हो पाएगी पूरी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि चमन विहार फेस-दो के लोगों ने इस बावत शिकायत की थी। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सोसायटी के विल्डर ताहित हसुसैन का एक लाख का जुर्माना लगाया गया। इसे सोसायटी के अध्यक्ष भीम सिंह निराला के माध्यम से तामील किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षण मनोज कोहली और क्षेत्रीय सुपरवाइजर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed