फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation officials gave details of tax collection and their properties

Dehradun News: निगम के अफसरों ने टैक्स वसूली और अपनी संपत्तियों का बताया ब्यौरा

Thu, 11 Jul 2024 03:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation officials gave details of tax collection and their properties
Iभारत सरकार के संयुक्त सचिव ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अफसरों के साथ की बैठक
विज्ञापन

I
Iभूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुनाल सत्यार्थी बुधवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने निगम के कर संग्रहण और वर्तमान में मौजूद निगम की संपत्तियों का ब्यौरा लिया। निगम ने पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया।I

Iबुधवार दोपहर करीब दो बजे संयुक्त सचिव निगम कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कर संग्रहण और भूमि अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम किस तरह गृहकर लगाता है और निगम की संपत्तियों की जानकारी मांगी। उप नगर आयुक्त गोपाल कुमार बिनवाल ने निगम की भूमि के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी रखी। टैक्स अनुभाग ने वसूले जाने वाले टैक्स और वर्तमान में चल रहे सर्वे की जानकारी का प्रेजेंटेशन दिया। शहर का नक्शा, निगम की पुरानी जमीन कितनी है? लैंड बैंक की फोटो और उनको गूगल टैग किस तरह किया जा रहा है इसकी जानकारी भी दी गई। संयुक्त सचिव ने निगम की संपत्तियों को सुरक्षित रखने के बारे में नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed