फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation employees postponed the strike after the arrest of the youth

Dehradun News: युवकों की गिरफ्तारी के बाद निगम कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees postponed the strike after the arrest of the youth
I
विज्ञापन

II- सड़क पर कूड़ा डालने से रोकने पर मारपीट का मामला
I
I

I
I- एक छात्र नेता समेत 10-12 युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ था पटेलनगर में मुकदमा
I
Iनगर निगम की टीम के साथ मारपीट करने के आरोपी तीन युवकों के गिरफ्तार होने के बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला टाल दिया है। इससे पहले शनिवार को कर्मचारियों ने गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। हालांकि, इससे पहले दिन में ही कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से कार्य बहिष्कार कर दिया था। उधर, पुलिस ने नियमानुसार तीनों आरोपियों को नोटिस देकर जांच में सहयोग करने की बात कहते हुए छोड़ दिया है।
I
Iशनिवार को पाम सिटी गेट के पास सड़क किनारे कूड़ा डालने से रोकने पर कुछ युवकों ने नगर निगम की टीम के साथ मारपीट की थी। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। नगर निगम के कर्मचारियों को जब इस घटना का पता चला तो नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर निगम के कार्यालयों में ताला लगाकर कार्य बहिष्कार कर दिया। इस मामले में पटेलनगर थाने में मुख्य सफाई निरीक्षक विश्वनाथ चौहान की ओर से स्थानीय कॉलेज के छात्र नेता राहुल जुयाल समेत 10-12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iकार्य बहिष्कार के दौरान निगम कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि पुलिस ने यदि आरोपियों को सोमवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया तो वे मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें नियमानुसार नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रस्तावित हड़ताल के निर्णय को टाल दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article