Coronavirus Uttarakhand: पंतनगर के तीन हॉस्टलों में 104 लोग क्वारंटीन, पुलिस, पीएसी समेत सुरक्षा कर्मी तैनात
- किसी से मिलने पर पाबंदी, मोबाइल का हो रहा उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तीन छात्रावासों में बाहरी राज्यों से आने वाले 48 संदिग्धों समेत 104 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन में रखे लोग बाहरी किसी व्यक्ति से मिलजुल न सकें, इसके लिए हॉस्टलों में पुलिस, पीएसी समेत विवि के सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाददाता ने पंतनगर के क्वारंटीन वार्डों का जायजा लिया। क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को सुबह की चाय के बाद नौ बजे तक नाश्ता, दोपहर एक बजे लंच, चार बजे चाय और रात आठ बजे तक डिनर दिया जा रहा है। यहां क्वारंटीन लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर तो संतोष जताया, लेकिन जल्द से जल्द उपने बच्चों के पास घर पहुंचने की इच्छा जताई।
अर्जुन पुत्र गुड्डू, मूल निवासी - ग्राम गहनी, अलीगंज, बरेली यूपी ने बताया कि वह बीती 21 तारीख को अपने गांव गया था। काफी इंतजार के बाद वह 31 तारीख को पैदल ही पंतनगर पहुंचा। यहां पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उसकी थर्मल स्कैनिंग कराई और क्वारंटीन में भेज दिया। उसके बच्चे दिन में आठ-दस बार फोन कर पूछते हैं कि पापा कब आओगे।
पंतनगर के आर-ब्लाक निवासी यूसुफ, शकीना, आफताब व अरमान एवं ओ-ब्लॉक निवासी मो. राशिद व अरजहां खातून एक माह पूर्व अपना घर बनवाने के लिए झारखंड गए थे और पांच-छह दिन पूर्व ही लौटे हैं। राशिद व अरजहां खातून ने बताया कि वह बुधवार को वह सपरिवार अपने घरों में थे। दोपहर बाद घर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि स्टेडियम में जांच के लिए बुलाया गया है। स्टेडियम पहुंचने पर इन सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया।
ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक क्वारंटीन
रुद्रपुर 227
पंतनगर 103
किच्छा 144
खटीमा 86
काशीपुर 15
कुल - 575
क्वारंटीन में रखे गए लोगों की हो रही कड़ी निगरानी
बागेश्वर जिले में प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन में केवल 11 लोग रखे गए हैं। यह लोग बाहरी प्रदेशों से यहां पहुंचे हैं। इन लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को केएमवीएन गेस्ट हाउस के क्वारंटीन को नगरपालिका कर्मियों ने सैनेटाइज किया।
जिला मुख्यालय के केएमवीएन गेस्टहाउस को क्वारंटीन के लिए प्रशासन ने अधिग्रहित किया है। इस क्वारंटीन में 11 लोग रखे गए हैं। इनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। इन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इनकी देखरेख के लिए बाकायदा डॉक्टर की तैनाती की गई है।
किसी में भी किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन में उन्हें दाल, चावल, रोटी, सब्जी दी जा रही है। केएमवीएन कर्मियों को भी क्वारंटीन की व्यवस्थाओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें भोजन देने की विधि बताई गई है।
जिले के कौसानी और बैजनाथ के केएमवीएन गेस्टहाउस को भी क्वारंटीन के रूप में अधिग्रहित किया है। कौसानी और गरुड़ में कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन में नहीं रखा गया है। जिले में तब्लीगी जमात के मरकज में कोई भी मुस्लिम नहीं गया था। न कोई वहां से जिले में आया है।