फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Unlock-3 in uttarakhand: Tourists can do boating in Nainital from 1st September

Unlock-3: नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, नैनीझील में एक सितंबर से कर सकेंगे बोटिंग 

Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Aug 2020 11:21 PM IST
सार

  • सरकार की गाइडलाइन का करना होगा पालन

विज्ञापन
Coronavirus Unlock-3 in uttarakhand: Tourists can do boating in Nainital from 1st September
नैनी झील - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरोवर नगरी नैनीताल आने वाले सैलानी जल्द ही नौकायान का आनंद ले सकेंगे। इस संबंध में सोमवार को नाव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और ईओ अशोक वर्मा से मुलाकात कर नौका संचालन के लिए अनुमति मांगी थी, जिसकी उन्हें अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट और पदाधिकारियों ने कहा कि वह भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए नौका संचालन किया जाएगा। नाव चालकों का कहना है कि अब पर्यटक नैनीताल आने लगे हैं। कई पर्यटक नौकायन के लिए पूछते हैं, तो मना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पालिका से अनुमति मिल चुकी है। अब एक सितंबर से नौका संचालन शुरू हो जाएगा। ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नाव चालकों के कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद शर्तों के साथ नौकायन की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन चालकों की यूनियन ने यह कहकर मना कर दिया था कि इतनी शर्तों के चलते नौकायन करना बहुत कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर अब गाइडलाइन का पालन करते हुए एक सितंबर से नौका संचालन शुरू होगा। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के चलते नैनीताल में नौका संचालन बंद पड़ा था।

पिथौरागढ़ जिले में 17, बागेश्वर जिले में 12 सड़कें अब भी बंद

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पिथौरागढ़ में 17 सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। बागेश्वर जिले में भी बंद 12 सड़कें खुल नहीं पाई हैं। ऐसे में लोगों के लिए दैनिक जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो रहा है। 

 मुनस्यारी के सैंनरगाड़ में करीब एक माह पूर्व पुल बहने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। सोमवार को भी यहां गधेरे को पार करते हुए एक युवक बाल-बाल बच गया।

बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश से गरुड़ में एक मकान ध्वस्त हो गया जबकि एक अन्य मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रभावित परिवारों ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है। जिले में बीते 19 अगस्त को ग्वाड़ गांव की बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम कर्मियों ने रविवार देर शाम यहां की बिजली बहाल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed