फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Unlock-1 In Uttarakhand: Corona Community infection has not spread, Cs Utpal Kumar Told

Coronavirus: 1.81 लाख प्रवासी आ चुके हैं उत्तराखंड, नहीं फैला है सामुदायिक संक्रमण- सीएस उत्पल कुमार

Sun, 31 May 2020 11:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Unlock-1 In Uttarakhand: Corona Community infection has not spread, Cs Utpal Kumar Told
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण अभी सामुदायिक फैलाव के फेज में नहीं आया है। जितने भी पॉजिटिव केस आए हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग जारी है। ज्यादातर मामले बाहर से लौटे प्रवासियों के संक्रमित होने के आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने जनता से अपील की है कि आने वाले दिनों में और अधिक अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि धीरे-धीरे बाजार के खुलने में ढील दे रहे हैं, लेकिन लोगों को दुकानों में भीड़ एकत्रित नहीं होने देनी है।

विज्ञापन

1.81 लाख प्रवासी आ चुके हैं प्रदेश में

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में लौटने के लिए 2.62 लाख उत्तराखंड के प्रवासियों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 1.81 लाख लोग आ चुके हैं। सर्वाधिक दिल्ली से 66 हजार, यूपी से 28 हजार, हरियाणा से 25 हजार, महाराष्ट्र से 13 हजार, पंजाब और चंडीगढ़ से 10 हजार, राजस्थान से नौ हजार से अधिक, गुजरात से आठ हजार और कर्नाटक से छह हजार सहित अन्य राज्यों से 4500 के करीब प्रवासी आए हैं। उन्होंने कहा कि अब शेष पंजीकृत लोगों में से अधिकांश आना नहीं चाह रहे।

28 मई को 98 हजार लोगों को एसएमएस किया था, जिसमें तीन हजार ने आने की इच्छा जताई है। उन्हें लाया जाएगा। इसके अलावा जयपुर, मंगलौर, गोवा, नासिक और केरला से ट्रेन उत्तराखंड के लिए चलाई जा सकती है।

बशर्ते आने वालों की पर्याप्त संख्या मिले। सरकार हर हालत में फंसे लोगों को किसी न किसी माध्यम से लेकर आएगी। बताया कि राज्य से जाने वालों की संख्या 64 हजार है। इसमें सर्वाधिक यूपी के 27500, बिहारी के 18500, दिल्ली के 56 सौ सहित अन्य कुछ राज्यों के प्रवासी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed