{"_id":"60958105b2d074157f222dc7","slug":"coronavirus-second-wave-in-uttarakhand-covid-curfew-on-saturday-and-sunday-in-almora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: अल्मोड़ा में अब शनिवार और रविवार को रहेगा साप्ताहिक कर्फ्यू, 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: अल्मोड़ा में अब शनिवार और रविवार को रहेगा साप्ताहिक कर्फ्यू, 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें
Fri, 07 May 2021 11:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 May 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने साप्ताहिक कर्फ्यू संबंधी नियमों में बदलाव किया है। अब रविवार के साथ ही शनिवार को भी जिले में कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में अग्रिम आदेशों तक अब शनिवार एवं रविवार को नियमानुसार पूर्णत: कर्फ्यू रहेगा। बताया कि समस्त शासकीय और अशासकीय, केंद्रीय कार्यालय, बैंक आदि बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: पहाड़ों में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में मिले 12521 संक्रमित मरीज
विज्ञापन
आवश्यक सेवाओं को छोड़ते हुए इस दौरान व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पूर्णत: बंद रहेगी। बताया कि राजमार्गों पर आपातकालीन सेवाओं के परिचालन के लिए व्यक्तियों की आवाजाही और मालवाहक वाहनों की यात्रा और उतार-चढ़ाव में कार्यरत व्यक्तियों को छूट रहेगी।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार
इसके साथ ही शादी और संबंधित समारोहों लिए छूट रहेगी। हालांकि ऐसे आयोजनों के लिए पहले से ही शासकीय अनुमति लेना अनिवार्य है। बताया कि शनिवार को जरूरी और आवश्यक सेवा प्रदाता सब्जी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और डेयरी की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलीं रहेंगी और रविवार को केवल मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
बिना निगेटिव रिपोर्ट नैनीताल पहुंचे दिल्ली के युवकों पर केस
कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बिना दिल्ली से नैनीताल आए चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी कार सीज कर ली है। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था।
शुक्रवार को कालाढूंगी से आ रही कार को रोककर मंगोली चौकी पुलिस ने इसमें सवार युवकों से पूछताछ की। उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट न होने पर पुलिस ने युवकों को दिल्ली जाने के लिए कहा।
इस पर युवक पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। पुलिस के समझाने पर युवक जबरन कार को नैनीताल की ओर ले गए। इसकी सूचना पुलिसकर्मियों ने मल्लीताल कोतवाली को दी। मंगोली से भागने के बाद युवकों को पुलिस ने नैनीताल बारापत्थर चौकी पर रोक लिया। पुलिस कार समेत युवकों को कोतवाली ले आई।
युवकों का कहना था कि वे घूमने के लिए आए थे। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले दिल्ली कमल विहार निवासी गोपी शर्मा, अभिषेक, पंकज कुमार और हेमंत कुमार के खिलाफ आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर ली है।