फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus News: Lockdown in Nepal, Entry of Indians banned

कोरोना वायरस: नेपाल में भी लगा लॉकडाउन, भारतीयों के प्रवेश पर रोक, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Thu, 29 Apr 2021 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 09:12 PM IST
सार

  • नेपाल प्रशासन ने बनबसा और टनकपुर सीमा से भारतीयों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अलबत्ता भारत से नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिकों को सीमा पर कोविड की जांच और कोविड से बचाव के नियमों के तहत नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus News: Lockdown in Nepal, Entry of Indians banned
लॉकडाउन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत कंचनपुर जिले में भी बृहस्पतिवार से लॉकडाउन लागू हो गया है। नेपाल प्रशासन ने बनबसा और टनकपुर सीमा से भारतीयों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अलबत्ता भारत से नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिकों को सीमा पर कोविड की जांच और कोविड से बचाव के नियमों के तहत नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन से कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर के बाजार में सन्नाटा पसर गया है। वहीं टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे के बाजार में भी सुनसानी छा गई है। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक नेपाल प्रशासन ने फिलहाल दस दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेपाल के कैलाली प्रशासन ने भी बृहस्पतिवार से पांच मई तक एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है, जिसका पहले दिन धनगढ़ी में खासा असर दिखाई दिया और सन्नाटा पसरा रहा। सीमा से लगे सुदूर पश्चिम के कैलाली जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे। ऐसे में कैलाली जिला प्रशासन ने बैठक की। जिसमें पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। कैलाली डीएम खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने बृहस्पतिवार से बाजार बंद रखने का निर्देश दिया था।

इसके तहत बृहस्पतिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिसमें सब्जी, फल, दूध व दवा की दुकानें सुबह छह बजे से दस बजे तक खुलने और बैंक सुबह दस बजे से एक बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को लगे लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने पूछताछ की और आने-जाने वालों को हिदायत दी।

नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए मांगा समर्थन

नेपाल को दोबारा हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मुहिम चला रहे नेपाल हिंदू राष्ट्र पुन: स्थापना मंच के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने भारत के संत समाज और आम हिंदू जनमानस से समर्थन मांगा है। बृहस्पतिवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा कि प्राचीन काल से नेपाल को देवभूमि और हिंदू राष्ट्र के तौर पर जाना जाता है। धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाए जाने के बाद नेपाल में धर्म परिवर्तन तेजी से बढ़ा है।

अब एक नए षड्यंत्र के तहत नेपाल की संसद में (मिलेनियम चैलेंज कारपोरेशन) एमसीसी बिल लाया जा रहा है। इसके पारित होने के बाद नेपाल क्रिश्चियन स्टेट के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि सहित सभी तेरह अखाड़ों से वे संपर्क कर समर्थन की गुहार लगा चुके हैं। सभी अखाड़ों के श्रीमहंतों ने उन्हें समर्थन पत्र भी दिए हैं।

हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि सनातन संस्कृति को नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे विश्वव्यापी षड्यंत्र के तहत नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया है। नेपाल सरकार तत्काल सार्वजनिक रूप से देश को दोबारा हिंदू राष्ट्र घोषित करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जल्द हिंदू रक्षा सेना नेपाल कूच करेगी और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस दौरान बल बहादुर, राम यादव, आरोही राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed