{"_id":"626bafa88c56fe563246a192","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-28-april-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में मिले 13 नए संक्रमित, तीन हुए ठीक, रिकवरी दर 96.12 और संक्रमण दर 1.16 प्रतिशत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में मिले 13 नए संक्रमित, तीन हुए ठीक, रिकवरी दर 96.12 और संक्रमण दर 1.16 प्रतिशत दर्ज
Fri, 29 Apr 2022 02:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:59 PM IST
सार
देहरादून जिले में आठ, ऊधमसिंह नगर में दो, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीज ठीक हुए हैं। 89 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी के साथ तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92365 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1107 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
पांच जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें देहरादून जिले में आठ, ऊधमसिंह नगर में दो, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। तीन मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88778 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बाबा की काली करतूत : भूत-प्रेत का डर दिखाकर करता रहा दुष्कर्म, 14 साल की उम्र से दलदल में फंसी पीड़िता ने खोले राज
विज्ञापन
वर्तमान में नौ जिलों में 89 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।