Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में मिले 22 नए संक्रमित, रिकवरी दर 96.08 और संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत दर्ज
देहरादून जिले में आठ, नैनीताल में छह, टिहरी में तीन, चमोली व ऊधमसिंह नगर में दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिले हैं।
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर छह जिलों में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 मरीज ठीक हुए हैं। 105 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92669 हो गई है। बुधवार को 1680 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
ये भी पढ़ें...सिपाही की पत्नी का कारनामा: पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड
देहरादून जिले में आठ, नैनीताल में छह, टिहरी में तीन, चमोली व ऊधमसिंह नगर में दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिले हैं। 15 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 89041 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में नौ जिलों में 105 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।