फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 12 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: चार दिन बाद मिले चार नए संक्रमित, रिकवरी दर 96.15 और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत दर्ज

Thu, 14 Apr 2022 01:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 01:19 PM IST
सार

प्रदेश में आठ अप्रैल के बाद दो जिलों में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून में तीन और उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 12 April: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में चार दिन के बाद चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। 61 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92216 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2045 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

 

प्रदेश में आठ अप्रैल के बाद दो जिलों में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून में तीन और उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में 27 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88666 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 61 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चारधामा यात्रा : अगले सप्ताह शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से जोड़ने पर चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हरिद्वार में 35, देहरादून में 14, नैनीताल में छह, उत्तरकाशी में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, बागेश्वर जिले में एक सक्रिय मामले हैं। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.15 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed