{"_id":"627263efc825715e8924c221","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-03-may-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 18 नए संक्रमित मिले, छह हुए ठीक, 114 सक्रिय मरीजों का चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 18 नए संक्रमित मिले, छह हुए ठीक, 114 सक्रिय मरीजों का चल रहा है इलाज
Wed, 04 May 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 04 May 2022 05:03 PM IST
सार
राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान छह मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88825 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेेश में बीते 24 घंटे के भीतर 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। अब 114 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92439 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1113 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
देहरादून जिले में 16 और हरिद्वार जिले में दो संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान छह मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88825 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सीएम योगी: आज दूसरे दिन अपने गांव में ही करेंगे प्रवास, यादें हुईं ताजा, जानें जिनसे कांपते हैं अपराधी, वह आदित्यनाथ किससे थे डरते
विज्ञापन
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 114 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 80 मरीज हैं। प्रदेश की कोरोना की रिकवरी दर 96.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है।