New Corona Strain : युनाइटेड किंगडम से 227 लोग पहुंचे उत्तराखंड, जिनमें से 25 लोग नहीं हो पा रहे ट्रेस
यह जानकारी एसपी सिटी देहरादून श्वेता चौबे ने दी है। उन्होंने बताया कि युनाइटेड किंगडम से पहुंचे 25 लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। पुलिस, स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य यूनिट उन्हें ट्रेस करने में जुटी हुई हैं।
Uttarakhand: 202 out of 227 returnees from the United Kingdom to the state have been traced; 25 people untraced
— ANI (@ANI) December 30, 2020
Police, Local Intelligence Unit and other units are tracing them: Dehradun SP City
ब्लाक स्तर पर दी कोरोना वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग
उत्तराखंड में पहले चरण में हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। कोरोना टीका लगाने के लिए आशा वर्करों, एएनएम व डॉक्टरों को जिला और ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है। वैक्सीन टीके को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम आशा वर्करों के माध्यम से किया जाएगा।
राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया का कहना है कि कोरोना टीकाकरण के लिए नियमित रूप से राज्य, जिला और ब्लाक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
पहले चरण में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के 93 हजार हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाना है। कोरोना वैक्सीन पहुंचाने और लगाने के लिए 11 हजार आशा वर्करों, 2500 एएनएम और दो हजार डॉक्टरों को जिला व ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है।