Lockdown Uttarakhand: रेट लिस्ट जारी करने के बाद भी कई दुकानदार ओवररेटिंग कर बेच रहे सामान
- दुकानों को चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगी गंभीर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी कुछ दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से आटा, चावल आदि आवश्यक वस्तुओं के रेट फिक्स करने के बाद भी दुकान इन आवश्यक वस्तुओं को ऊंचे दामों पर बेचने से बाज नहीं नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही छह दुकानों का मंगलवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने चालान किया है। उन्हें ओवररेटिंग न करने और दुकान के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लॉक डाउन के चलते बाजार में कई आवश्यक वस्तुओं के दामों में उछाल आया है। जिसके बाद लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से आढ़त बाजार एसोसिएशन और अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम तय किए हैं। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह तय रेट लिस्ट से अधिक पर सामान न बेचे। बावजूद, इसके भी कुछ दुकानदार लॉक डॉउन को फायदा उठाकर लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
शिकायत मिलने पर अपर जिलाअधिकारी के नेतृत्व में डीएसओ,फूड इंस्पेक्टर, बाट माफ विभाग की ओर से शहर में ओवररेटिंग के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान छह दुकानों में दाल, आटा, चावल, तेल आदि सामान ओवररेट में बेचना पकड़ में आया। जिसके बाद टीम ने सभी दुकानों का चालान काट कर उन्हें निर्धारित रेट पर भी सामान बेचने और दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इन दुकानों में मिली ओवररेटिंग
शरद कुमार गर्ग प्रोविजन स्टोर सब्जी मंडी
मैमर्स अनिल जनरल स्टोर घोसी गली
मैमर्स कुमार प्रोविजन स्टोर चकराता रोड़
मैमर्स भाटिया प्रोविजन स्टोर प्रेमनगर
मैमर्स संजय प्रोवजिन स्टोर प्रेमनगर
मैमर्स प्रेम जनरल स्टोर हरबर्ट पुर रोड
सभी दुकानों को स्पष्ट निर्देश गए हैं कि वह निर्धारित रेट से अधिक पर सामान न बेचे, लेकिन कुछ दुकानदार ओवररेटिंग कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों को बख्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त् कार्रवाई की जाएगी।
जेएस कंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी