फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus Lockdown : Labourer Detected Corona Positive after Abscond to Nepal from uttarakhand

Coronavirus: उत्तराखंड से नेपाल पहुंचा मजदूर निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 37 लोगों को किया क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 08:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Apr 2020 08:53 PM IST
सार

  • ट्यूब के सहारे शारदा पार कर पहुंचा नेपाल
  • सीमा से लगे नेपाल में देवर-भाभी समेत चार संक्रमित
  • धारचूला में एक हजार से अधिक पहुंची नेपालियों की संख्या

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown : Labourer Detected Corona Positive after Abscond to Nepal from uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में एक गांव से नौ दिन पहले नेपाल गए एक मजदूर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से सीमा के दोनों ओर दहशत का माहौल है। संक्रमित मजदूर नौ दिन पहले ही चंपावत से नेपाल गया था। पता चलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन गांव में बाहर से आए सभी 37 लोगों का परीक्षण करने के बाद तीन दिन का होम क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


चंपावत के एक गांव में सड़क निर्माण में काम कर चुके नेपाल के कंचनपुर जिला निवासी मजदूर के स्वदेश लौटने के बाद वहां कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस मजदूर को नेपाल के महेंद्रनगर से 75 किमी दूर सेती प्रादेशिक अस्पताल धनगढ़ी में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि यह संक्रमित मजदूर 28 मार्च को ही चंपावत से नेपाल गया था। नेपाल से इसका पता चलने पर जिला प्रशासन ने शनिवार देर शाम डॉ. मनीष बिष्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि गांव में 37 लोग ऐसे हैं, जो बाहरी राज्यों से वापस लौटे हैं। जांच में ये सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। एहतियातन इन सभी को तीन दिन के होम क्वारंटीन में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूब के सहारे शारदा पार कर पहुंचा नेपाल

मजदूर 16 मार्च को नेपाल से मजदूरी करने चंपावत आया था। 22 मार्च से लॉकडाउन होने पर वह अपने चार अन्य साथियों के साथ 28 मार्च को नेपाल लौटा था। उसने नेपाल प्रशासन को बताया है कि वह टनकपुर सीमा से ट्यूब के सहारे चोर रास्ते से शारदा नदी पार कर ब्रह्मदेव पहुंचा, तो नेपाल सशस्त्र पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महेंद्रनगर में क्वारंटीन किए गए चारों मजदूरों के सैंपल जांच के लिए काठमांडू भेजे गए थे। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

सीमा से लगे नेपाल में देवर-भाभी समेत चार संक्रमित
नेपाल में अब तक भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले हैं। जिन्हें सेती प्रादेशिक अस्पताल धनगढ़ी में आइसोलेट किया गया है। सीमा पार से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से लगे कंचनपुर और उप्र से लगे कैलाली जिले में चंपावत से लौटे मजदूर के अलावा दुबई से लौटा एक युवक, उससे संक्रमित हुई उसकी भाभी और एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिला है। 

धारचूला में एक हजार से अधिक पहुंची नेपालियों की संख्या

नेपाल का पुल बंद होने से धारचूला में फंसे नेपालियों की संख्या 957 से बढ़कर 1032 पहुंच गई है। इन सभी नेपाली नागरिकों को बरम, निंगालपानी, बलुवाकोट आदि स्थानों पर इंटर कॉलेजों के भवनों में रखा गया है।

निंगालपानी में एनएचपीसी नेपाली नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही है। रविवार को प्रबंधक बीसी जोशी की देखरेख में शिविरार्थियों को भोजन कराया गया। उधर, झूलाघाट में भी 260 से अधिक नेपाली मजदूर और अन्य लोग फंसे हुए हैं। सभी को पुलिस, स्थानीय संस्था भोजन करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed