फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Three Pharma Company Workers Sick, One Isolated in Roorkee

Coronavirus In Uttarakhand: रुड़की में फार्मा कंपनी के तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, एक को किया आइसोलेट

Fri, 17 Apr 2020 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Apr 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Three Pharma Company Workers Sick, One Isolated in Roorkee
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में एक फार्मा कंपनी में काम करने वाले तीन श्रमिकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें से एक को अचानक तेज बुखार आने पर रुड़की के सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जबकि, बाकी दो को डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया। दूसरी ओर, श्रमिकों के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराने के बजाय उन्हें बाहर निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही एसडीएम से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


चोली शहाबुद्दीनपुर गांव और भगवानपुर कस्बा निवासी कुछ युवक मक्खनपुर के पास एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को एक श्रमिक को अचानक तेज बुखार चढ़ गया। कुछ देर बाद दो अन्य की भी तबीयत खराब हो गई। तीन श्रमिकों की तबीयत बिगड़ती देख फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों में खलबली मच गई। आरोप है कि इसके बाद प्रबंधन ने तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी है। बुखार से पीड़ित श्रमिक को परिजनों ने सीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रुड़की सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। वहीं, दो अन्य श्रमिक निजी डॉक्टर से दवाई लेकर घर चले गए। वहीं, पीड़ितों के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉक्टर विक्रांत सिरोही का कहना है कि एक श्रमिक अस्पताल आया था, जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पिरान कलियर में क्वारंटीन 83 लोग किए गए आइसोलेट

अलग-अलग गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किए गए लोगों में से 83 को तड़के अलग-अलग जगहों पर आइसोलेट कर दिया गया। अब इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों सहित उनके संपर्क में आए करीब 550 लोगों को कलियर के अलग-अलग गेस्ट हाउसों में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शुक्रवार तड़के 83 लोगों को क्वाड्रा, ऋषिकुल और ओम बायो मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस मौके पर डॉ. विवेक तिवारी, फार्मेसिस्ट जमशेद अली, ब्रजेश कुमार मौजूद रहे।

दस लोगों को होम क्वारंटीन किया
सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जोगावाला गांव में यूपी के मुजफ्फरनगर से लौटे पांच, मुरादाबाद से हस्तमौली में लौटे दो, बिजनौर से दल्लावाला गांव लौटे दो, दल्लावाला में मुजफ्फरनगर से लौटे एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई गई। फिलहाल सभी सामान्य पाए गए हैं। सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed