फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: stone pelting on police in haridwar, Bheem Army Leader Arrest

Lockdown Uttarakhand: हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गमले भी फेंके, भीम आर्मी का नेता गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2020 07:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Apr 2020 07:20 PM IST
सार

  • दो संविदा कर्मचारियों की पिटाई के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी पुलिस
  • पुलिस ने भीम आर्मी के नेता को किया गिरफ्तार, कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: stone pelting on police in haridwar, Bheem Army Leader Arrest
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में शनिवार देर रात को सैनिटाइजर एवं मास्क बांट रहे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के संविदा कर्मचारियों की पिटाई के बाद घटनास्थल पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस पर क्षेत्रवासियों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


यहीं नही भीम आर्मी के नेता के घर घुसकर हुड़दंगियों ने पुलिस फोर्स पर गमले भी उठाकर फेंके। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। देर रात पुलिस ने भीम आर्मी के नेता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दस लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात की है। रानीपुर झाल स्थित उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दो कर्मचारी रणजीत सिंह भंडारी निवासी हर्रावाला डोईवाला देहरादून एवं सुंदर निवासी बासती बागेश्वर सरकारी कार से मोहल्ला कस्साबान में पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उन्हें रोक लिया। कर्मचारियों ने सैनिटाइजर एवं मास्क बांटने की बात कही तो उनका क्षेत्रवासियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कार चला रहे रणजीत सिंह भंडारी के शराब के नशे में होने पर क्षेत्रवासियों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद कर्मचारी सीधे कोतवाली पहुंचे। पुलिस के अनुसार उस दौरान चालक रणजीत सिंह शराब के नशे में था, जिसकी पुष्टि मेडिकल में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार सीज की

उनके पास मास्क एवं सैनिटाइजर बांटने की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी। कर्मचारियों की पिटाई के बाद जब पुलिस फोर्स मोहल्ला कस्साबान में पहुंची तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता अथर अंसारी पुत्र अब्दुल सबूर के घर के आगे भीड़ एकत्र थी।

पुलिस ने जब युवकों को खदेड़ना चाहा तब कुछ लोगों ने भीम आर्मी के नेता के घर की छत पर चढ़कर पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया गया। बाकायदा गमले तक उठाकर पुलिस पर फेंके गए। गमला लगने से रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत को हल्की चोट आई।

पुलिस फोर्स पर पथराव की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के नेता अथर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भीम आर्मी के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष राशीद पुत्र रशीद, दिशान पुत्र रिजवान, रहमान उर्फ मोटा पुत्र कल्लू कुरैशी उर्फ कल्लू ड्राइवर, इकलाश पुत्र मंगता, शाहरुख पुत्र महबूब निवासीगण कस्साबान ज्वालापुर समेत दस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि अथर अंसारी एवं संस्कृत अकादमी के संविदा कर्मचारियों को कोतवाली से जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed