फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand latest update : total positive 51 and 33 patients cured

Uttarakhand Lockdown : 237 सैंपल मिले निगेटिव, सेना की डॉक्टर समेत पांच ठीक हुए मरीजों को अस्पताल से भेजा घर

Mon, 27 Apr 2020 08:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Apr 2020 08:59 PM IST
सार

  • उत्तराखंड में सोमवार को नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला
  • प्रदेश में अब तक कुल 51 कोरोना मरीजों में से 33 हो चुके हैं ठीक

विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand latest update : total positive 51 and 33 patients cured
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। चार कोरोना जांच लैब से आई रिपोर्ट में 237 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, देहरादून और हरिद्वार जनपद से पांच कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश से 188 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 299 सैंपलों की जांच चल रही है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 51 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 33 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

देहरादून जिले में आज तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
देहरादून जिले में सोमवार को कुल तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें सेना अस्पताल में भर्ती संक्रमित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज दून अस्पताल से घर भेजे गए। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भी दो संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में अब तक 33 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में सात में अब तक पांच संक्रमित हुए ठीक, अब बचे केवल दो मरीज
उत्तराखंड के हरिद्वार मेला अस्पताल में भर्ती सात कोरोना पॉजिटिव में से पांच मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें तीन को रविवार को घर भेज दिया गया है। दो मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।

दिल्ली से देहरादून पहुंची चलती-फिरती ओपीडी

आज सोमवार को ईएचसी ओपीडी दिल्ली से चलकर देहरादून पहुंची। यह ओपीडी कंटेनर दूून अस्पताल के नए ओपीडी भवन के बाहर रखा गया है। अभी एक और कंटेनर आना बाकी है। इसे इंस्टॉल करने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। यहं कंटेनर कंप्यूटर कंपनी एचपी द्वारा दिया गया है। इसमें फ्लू ओपीडी चलाई जाएगी। इस कंटेनर में दो डॉक्टर बैठकर मरीज देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन के दूसरे चरण पर चर्चा
आज होने वाली बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन के दूसरे चरण पर भी चर्चा होगी। कोरोना की रोकथाम को लेकर आज प्रधानमंत्री तीसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में त्रिवेंद्र सरकार अपना पक्ष रखेगी। प्रधानमंत्री को यह भी बताया जाएगा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है। वहीं दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंडियों की वापसी पर भी चर्चा हो सकती है।

नौ जिलों में दी गई राहत वापस
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सुरक्षित नौ जिलों में दी गई राहत वापस ले ली है। अब प्रदेश में पर्वतीय और शहरी क्षेत्रों में पूर्व की भांति सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

हरियाणा से ऋषिकेश पहुंचे 243 लोग, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेजा
बीते शनिवार की रात्रि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से हरियाणा में कार्यरत 243 लोगों को ऋषिकेश लाया गया। यहां सभी को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में ठहराकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें पांच लोग ऋषिकेश के ही मिले। शेष 238 लोगों को 13 बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया।

सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि कुल 243 लोग यहां लाए गए हैं। इनमें हरिद्वार के सर्वाधिक 51, देहरादून के 30, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 13, रूद्रप्रयाग और पौड़ी के 13, अल्मोड़ा के 18, ऊधमसिंह नगर के 37, टिहरी और उत्तरकाशी के 44, चंपावत के 19, नैनीताल के 13 लोग शामिल है, जबकि पांच लोग ऋषिकेश के ही रहने वाले है।

बताया कि सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को परिवहन विभाग की 13 बसों से अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन किए गए थे।

बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से सभी को घर पहुंचने पर होम क्वारंटीन की हिदायद दी गई है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य, कोतवाल रितेश शाह, प्रथम कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed