फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus LockDown in Uttarakhand: All Borders Will seal Soon For Other State People

Uttarakhand LockDown: कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द सील होंगी प्रदेश की सभी सीमाएं

Tue, 24 Mar 2020 08:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Mar 2020 08:02 AM IST
सार

  • लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सरकार लेगी फैसला

विज्ञापन
Coronavirus LockDown in Uttarakhand: All Borders Will seal Soon For Other State People
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विस्तार

उत्तराखंड में लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार जल्द प्रदेश की सीमाओं को सील कर देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसके बाद प्रदेश से बाहर का व्यक्ति उत्तराखंड नहीं आ सकेगा और न ही प्रदेश से बाहर कोई जा सकेगा।

विज्ञापन


करोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार जल्द और सख्त कदम उठाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की सीमाएं सील करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर सरकार फैसला ले सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि आवश्यक सेवाओं की प्रतिपूर्ति के लिए वाहन आ सकेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश की जनता को यह समझना होगा कि स्थिति बेहद गंभीर है। उन्हीं के हित के लिए सरकार इस तरह के कड़े फैसले ले रही है। जनता को सरकार आश्वस्त करती है कि आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 204 सैंपल जांच के लिए भेजे
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 204 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 123 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। चार पॉजिटिव मामले आए हैं। अन्य सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को प्रदेश भर से 54 नए सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए।

वाहन लेकर बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के चालान

लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर निकले लोगों को समझाने में पुलिस प्रशासन को पसीने छूट गए। राशन व अन्य खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। बहुत से युवा जो बिना काम के बेफिक्र घूमते दिखे पुलिस ने उन्हें सबक भी सिखाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के चालान भी किये गए।

सोमवार को लोगों में हड़बड़ाहट साफ देखी गई। पटेलनगर, घंटाघर, चकराता रोड और राजपुर रोड पर बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर सामान खरीदने निकले। पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाकर लोगों से आने जाने का कारण भी पूछा। जिसे जरूरी था उसे जाने दिया लेकिन जो बेवजहनिकले थे उन्हें सबक भी सिखाया गया।

हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी अरुण मोहन जोशी भी सड़कों पर निकले थे। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार की अपेक्षा सोमवार को महज 5 से 10 फीसदी लोग सड़कों पर हैं। इनमें भी जो आवश्यक काम से निकले थे उन्हें जाने दिया जा रहा है।

हवाई मार्ग से 813 आए और 870 गए

वहीं डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस को हर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। सिर्फ उन्हीं लोगों के चालान किए जा रहे हैं जो बेवजह शहर में निकले हैं। जिलेमें सभी चीजें सामान्य हैं हड़बड़ी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी खाद्य वस्तुओं के स्टॉक पर भी प्रशासन और पुलिस की नजर है।

हवाई मार्ग से जिले में पहुंचे 813 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं, जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 830 लोग अलग-अलग हवाई उड़ानों में गए हैं। पुलिस की मुताबिक, सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुंबई से विमान में 304 लोग आए हैं, जबकि 300 मुंबई रवाना हुए।

लखनऊ से 82 लोग आए हैं और 165 गए हैं। बंगलूरू से 168 वापस आए हैं तो 101 गए हैं। दिल्ली से125 लोग पहुंचे हैं। हैदराबाद से 91 यात्री आए हैं जबकि 114 गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed