फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown: cholera Pandemic death in haridwar

Corona: इस महामारी से जूझते हरिद्वार में आजादी के बाद सुधरे थे हालात

Mon, 18 May 2020 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: cholera Pandemic death in haridwar
वरिष्ठ पत्रकार इंद्रकांत मिश्र - फोटो : अमर उजाला

1939 के हरिद्वार कुंभ के साथ ही आसपास के कुछ प्रांतों में हैजा का प्रकोप बढ़ गया था। एक तरह से समूचा उत्तर भारत इसकी चपेट में आ चुका था। कुंभ फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चला, नौ अप्रैल को पंजाब में हैजा का पहला केस सामने आया।

विज्ञापन


इसके एक सप्ताह के भीतर 11 जिलों में यह महामारी फैल गई। यहां तक कि लाहौर में भी हैजा पहुंच गया और नार्थ वेस्ट फ्रंटियर प्राविंस (पाकिस्तान) में भी इससे मौतें होने लगीं। सिर्फ हरिद्वार में 70 हजार से ज्यादा मौत हुईं और पंजाब में भी इतनी ही। उधर बंगाल भी अगले सप्ताह हैजा फैल गया। वहां भी 71133 लोग मारे गए, जबकि एक साल पहले वहां 32700 लोगों की जानें गईं। समूचा सेंट्रल प्राविंस ( अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र) प्रभावित हुआ और इसमें 45332 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


आजादी के बाद पहला कुंभ इलाहाबाद में वर्ष 1954 में लगा। पिछले कुंभ के हालात से सबक लेकर तब स्वच्छता और स्वास्थ्य पर बहुत अधिक ध्यान दिया गया। पहली बार गंगा और यमुना के पानी का सैंपल लिया गया और मेला क्षेत्र में कई अस्पताल स्थापित किए गए। हर घंटे डीडीटी स्प्रे कराया गया। अखाड़ों और कल्पवासियों के शिविरों में मेडिकल टीमों ने जांच की। मेले में प्रवेश के लिए सभी 18 बैरियर पर लोगों को हैजा निरोधक वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान था। इस दिन लगभग 50 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में अधिक देर तक रुकने नहीं दिया गया। 75 फीसदी लोगों ने उसी दिन मेला क्षेत्र छोड़ दिया। मेला परिसर व इसके बाहरी क्षेत्र में हैजा का एक भी गंभीर मामला सामने नहीं आया। जो पीड़ित मिले, उन्हें मेला परिसर में बने अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मौत हुई, लेकिन कारण निमोनिया व अन्य बीमारियां रहीं।  यह कुंभ हैजा मुक्त तो रहा, लेकिन भगदड़ के कारण 800 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि दो हजार से अधिक घायल हुए।

(स्रोत- एन नोट ऑन वाइब्रस आईसोलेटेड इन कुंभ फेयर 1954, लेखक : याग्निक एंड प्रसाद)

श्रद्धालुओं के अलावा सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही से संक्रमण फैला

हैजा के संक्रमण पर 1831 में फ्रांस के चिकित्सक मारियो डि जोन्स के शोध में खुलासा हुआ कि धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के अलावा सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही से संक्रमण फैला। सैनिकों ने जहां डेरा डाला, वहीं महामारी फैली। कुंभ या अन्य बड़े मेलों से श्रद्धालु घर लौटते वक्त अनजाने में संक्रमित जल ले गए। इसके जरिए भी संक्रमण फैला। इतना ही नहीं रास्ते में तालाबों, नदियों और कुओं के  जल के उपयोग के दौरान भी संक्रमण फैला।
-इंद्रकांत मिश्र (लेखक वरिष्ठ पत्रकार)

1879 से 1948 तक कुंभ-अर्द्धकुंभ में कॉलरा से हुईं मौतें

हरिद्वार                -     प्रयागराज (इलाहाबाद)
वर्ष आयोजन - मौतें - वर्ष आयोजन  - मौतें
1879 कुंभ - 35892 - 1882 कुंभ - 89372
1885 अर्द्धकुंभ - 63457 - 1888 अर्द्धकुंभ -18704
1891 कुंभ - 169013 - 1894  कुंभ -178079
1897 अर्द्धकुंभ - 44208 - 1900 अर्द्धकुंभ -84960
1903 कुंभ - 47159 - 1906 कुंभ -149549
1909 अर्द्धकुंभ - 21823 -1912 अर्द्धकुंभ -18894
1915 कुंभ - 90508 - 1918 कुंभ -119746
1921 अर्द्धकुंभ - 149667 - 1924 अर्द्धकुंभ -67000
1927 कुंभ - 28285 - 1930 कुंभ -61334
1933 अर्द्धकुंभ - 1915 - 1936 अर्द्धकुंभ -6793
1938  कुंभ - 70622 - 1942 कुंभ -7662
1945 अर्द्ध कुंभ - 77345 - 1948 अर्द्धकुंभ -52604

(स्रोत- नोट ऑन कॉलरा इन युनाइडेट  प्राविंस (उत्तर प्रदेश ) 1951 एसी बनर्जी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed