फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus: Lawsuit Filed On 150 Protesters for Avoid Ban on 50 People gathering in Uttarakhand

उत्तराखंड: कोरोना पर सरकार का आदेश न मानने वाले 100-150 हड़ताली कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Mar 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Mar 2020 09:48 PM IST
सार

  • सिटी मजिस्ट्रेट की चेतावनी के बाद नहीं हटे आंदोलनकारी कर्मचारी
  • कोरोना वायरस के चलते समूह के रूप में एकत्रित होने पर है प्रतिबंध

विज्ञापन
Coronavirus: Lawsuit Filed On 150 Protesters for Avoid Ban on 50 People gathering in Uttarakhand
हड़ताली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर जनरल ओबीसी-इंप्पलाइज एसोसिएशन के 100-150 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बाकायदा मुनादी कर हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। कर्मचारियों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाई ने मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को खेल परिसर की पार्किंग में अनाधिकृत रूप से दाखिल कर प्रदर्शन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि कर्मचारी जल संस्थान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। पीआरडी जवानों के मना करने पर हड़ताली कर्मचारी आगे बढ़ गए। इस मामले में डालनवाला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को हड़ताली कर्मियों ने फिर परेड ग्राउंड में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने कर्मचारियाें के बीच पहुंचकर मुनादी की। बताया कि कोरोना के चलते लोगों को समूह के रूप में एकत्रित होने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ से कोरोना संक्रमण का भय

बावजूद इसके हड़ताल कर्मचारी बिना अनुमति के एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे आम जनमानस में एकत्र हुई भीड़ से कोरोना संक्रमण को लेकर भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। इसी मुनादी की बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग भी कराई। चेतावनी के बाद कर्मचारी शक्ति प्रदर्शन में मशगूल रहे।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी ममगांई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 100-150 अज्ञात पुरुषों और महिलाओं ने खेल विभाग के पार्किंग स्थल पर तैनात पीआरडी जवान के मना करने के उपरांत जबरन प्रवेश कर प्रदर्शन किया। इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होने के साथ लोकहित प्रभावित हुए। डालनवाला पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहायक कोषाधिकारी से मारपीट में तीसरा मुकदमा
कोषागार पेंशन और हकदारी उत्तराखंड आफिस में मारपीट करने के आरोप में उत्तराखंड जनरल ओबीसी संघ के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक कोषाधिकारी साइबर ट्रेजरी अरविंद कुमार सैनी ने बताया कि हड़ताल कर्मचारियाें ने जबरन आफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं काफी देर बंधक बनाकर भी रखा गया। कार्यालय में दोबारा नजर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में हड़ताली कर्मचारियाें के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed