Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बना ऊधमसिंह नगर जिला
- पांच दिन में मिले कुल संक्रमित मामलों में 44 प्रतिशत ऊधमसिंह नगर में
- अब तक 11477 सैंपलों की जांच, 528 कोरोना संक्रमित मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर ऊधमसिंह नगर हॉट स्पॉट बन गया है। बीत पांच दिन में प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों में से 44 प्रतिशत ऊधमसिंह नगर जिले में मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के बाद भी ऊधमसिंह नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 11 है और अन्य मैदानी जिलों की तुलना में कोविड सैंपलों की जांच भी सबसे कम है।
प्रदेश में पांच दिन में कुल 382 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें 167 संक्रमित मामले सिर्फ ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। अन्य जिलों की तुलना में ऊधमसिंह नगर जिले की रिकवरी दर भी सबसे कम 51 प्रतिशत है। जबकि राज्य की रिकवरी दर 78 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में मंगलवार को 78 और संक्रमित मिले, 3686 पहुंची मरीजों की संख्या
देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल जिले की तुलना में ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे कम 11477 सैंपलों की जांच हुई है। जिसमें 528 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पिछले पांच दिनों में ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले आए हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन, सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
पांच दिनों में ऊधमसिंह नगर जिले में संक्रमित मामलों पर पर एक नजर
तारीख ऊधमसिंह नगर प्रदेश
10 जुलाई 41 68
11 जुलाई 14 45
12 जुलाई 40 120
13 जुलाई 38 71
14 जुुलाई 34 78