फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Tourist can visit anywhere in state with covid 19 negative Report

उत्तराखंड: कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर प्रदेश में कहीं भी घूम सकेंगे पर्यटक, नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन

Wed, 08 Jul 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jul 2020 09:30 PM IST
सार

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में सिर्फ प्रदेश के लोगों को अनुमति

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Tourist can visit anywhere in state with covid 19 negative Report
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संकट के बीच राहत की खबर है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड में कहीं भी घूम सकेंगे। निगेटिव रिपोर्ट होने से पर्यटकों के घूमने पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी और न ही उन्हें सात दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से उम्मीद है कि प्रत्येक पर्यटक कोरोना की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेकर राज्य में प्रवेश करेंगे और प्रदेश के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का आनंद लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Coronavirus: अब सात दिन की होटल बुकिंग का प्रमाण दिखाकर ही मिलेगी मसूरी में एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को फिर से रोजगार मिल सकेगा। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से आने वाले सभी पर्यटकों को कोविड जांच की रिपोर्ट स्मार्ट सिटी देहरादून पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय अपलोड करनी होगी।

कोरोना रिपोर्ट न होने पर रहना होगा क्वारंटीन

साथ ही राज्य में भ्रमण करते समय अनिवार्य रूप से रिपोर्ट को अपने साथ रखना होगा। जिन पर्यटकों ने कोरोना टेस्ट नहीं कराया है। वे सात दिन की होटल बुकिंग कराने पर प्रदेश में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, सात दिन तक प्रदेश के किसी भी स्थान पर घूमने नहीं जा सकेंगे।

अंतर जनपदीय पर्यटकों को राज्य में कहीं भी आने-जाने की छूट होगी। लेकिन इसके लिए पंजीकरण करना जरूरी होगा। शादी समारोह में शामिल होने आए बाहरी राज्यों के लोगों को क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। लेकिन वे शादी समारोह स्थल से कहीं और नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed