फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : Saharanpur Corona positive Old Age Women Died in dehradun

Coronavirus: सहारनपुर की कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की देहरादून के अस्पताल में मौत

Tue, 09 Jun 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jun 2020 09:11 PM IST
सार

  • कई बीमारियों से पीड़ित थी महिला, निजी अस्पताल में सोमवार सुबह कराया गया था भर्ती
  • कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर जांच को भेजा गया था सैंपल, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
  • लक्खीबाग में भी अंतिम संस्कार का विरोध, नए शमशान घाट की तलाश

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : Saharanpur Corona positive Old Age Women Died in dehradun
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की राजधानी देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में मौत हो गई। 89 वर्षीय महिला को सोमवार सुबह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही शहर में अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बिहारीगढ़, सहारनपुर निवासी 89 वर्षीय महिला को सोमवार सुबह सांस लेने में परेशानी, हाइपरटेंशन और पेट संबंधित परेशानियों के चलते पटेलनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह पांच बजे उन्हें भर्ती कराने के बाद कोरोना जैसे लक्षणों को देखते हुए सैंपल जांच के लिए प्राइवेट लैब भेजा गया। शाम को आई रिपोर्ट में महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय और पटेलनगर थाने को दी। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद मृतक का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। वहीं, राजधानी में पिछले तीन दिनों में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. बीसी रमोला के अनुसार सहारनपुर निवासी महिला की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद तुरंत सीएमओ कार्यालय और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। अस्पताल सभी तय गाइडलाइन का पालन कर रहा है।

लक्खीबाग में भी अंतिम संस्कार का विरोध

लक्खीबाग श्मशान घाट में कोरोना पॉजिटिव शव का दाह संस्कार करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस प्रशासन ने समिति व स्थानीय लोगों को गाइडलाइन का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।

सीओ सिटी शेखर सुयाल, एसएचओ शिशु पाल नेगी मंगलवार को लक्खीबाग श्मशान घाट में प्रबंधन समिति व स्थानीय लोगों के साथ बैठक करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को कोरोना पॉजिटिव का दाह संस्कार करने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विरोध से बचने को कहा। लेकिन इसी बीच कई स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि लक्खीबाग श्मशान आबादी वाले क्षेत्र में है।

इसके बजाय आबादी से दूर इलाकों में कोरोना मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार होना चाहिए। इस पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन, लोग सहमत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम लौट गई।

विरोध के चलते नए शमशान घाट की तलाश

कोरोना संक्रमित लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कराना मुसीबत बन गया हैं। नाला पानी और लक्खीबाग श्मशान घाट पर विरोध के चलते अब नए शमशान घाट की शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सीओ और एसडीएम ने माल देवता इलाके के शमशान घाट का अवलोकन किया।

कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार के विरोध को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ बात की थी। बताया गया थी कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में साफ लिखा हैं कि नजदीकी शमशान घाट पर ही कोरोना संकमित के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुझाव दिया गया कि नई संभावनाओ पर विचार कर लिया जाए। इसी कड़ी में सीओ सिटी शेखर सुयाल और एसडीएम सदर को शमशान घाट के प्रतिनिधियों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई। मंगलवार को लखीबाग कमेटी तो एक बार अंतिम संस्कार को मान गई थी, लेकिन लोगों ने अपनी आपत्ति जता दी। शाम को दोनो अधिकारियों ने माल देवता के एक शमशान घाट का अवलोकन किया। दोनो अधिकारी देर रात जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कोई फैसला होने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed