फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Rudrapur mayor become corona positive, Nagar nigam sealed

Coronavirus in Uttarakhand: रुद्रपुर मेयर और उनके गनर मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन के लिए बंद किया नगर निगम

Thu, 06 Aug 2020 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Rudrapur mayor become corona positive, Nagar nigam sealed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

 मेयर रामपाल सिंह और उनके गनर की बृहस्पतिवार को रैपिड एंटीजन किट से हुई जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को डेडिकेटेड कोरोना सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। मेयर ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा करते उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारंटीन होने की अपील की। वहीं, नगर निगम कार्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगम कर्मियों के साथ ही मेयर के संपर्क में आए भाजपा कार्यकर्ताओं की कोरोना जांच की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: इन चार जिलों में मिले 76 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन




मेयर रामपाल सिंह और उनके गनर की दोपहर के समय कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगर निगम कर्मियों और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। मेयर ने बुधवार को शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेयर और उनके गनर को आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों का चिन्हीकरण शुरू किया। डेडिकेटेड कोरोना सेंटर के आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि मेयर के संपर्क में आए लोगों और नगर निगम कर्मियों की कोरोना जांच के लिए करीब 300 रैपिड एंटीजन किट उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मेयर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त रिंकू नेगी ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सभी कामकाज बंद रहेंगे। इसके बाद महीने के दूसरे शनिवार पड़ने और रविवार के अवकाश के चलते अब सोमवार को ही कार्यालय खुलेगा। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों की कार्यालय में दो दिन तक कोराना जांच कराई जाएगी।

पर्यटन निदेशालय के दो अफसर निकले कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड पर्यटन निदेशालय के दो अफसर भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। ऐसे में अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ ने आज और कल कर्मचारियों के कार्यालय न जाने का निर्णय लिया है। संघ की ओर से इस संबंध में सचिव पर्यटन को ज्ञापन भेज कर पर्यटन निदेशालय का सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट कराने की मांग की है। 

अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ के महासचिव हेमंत कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यटन निदेशालय में कार्यरत दो अधिकारियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इससे अन्य कर्मचारियों में भी संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। संघ ने 6 और 7 अगस्त को पर्यटन निदेशालय बंद करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में अन्य कर्मचारी भी आ सकते हैं। इसलिए दो दिन तक कर्मचारी कार्यालय नहीं जाएंगे। 

संघ का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सचिवालय स्तर पर 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन पर्यटन निदेशालय में शत प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। संघ ने दो दिन कार्यालय बंद रहने के दौरान सैनिटाइजेशन कराने और सभी कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed