उत्तराखंड: 55 साल से अधिक उम्र और गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को कोविड ड्यूटी में छूट
उत्तराखंड में पुलिसकर्मी भी लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने नए आदेश जारी किए हैं।
विस्तार
उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यालय ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत 55 वर्ष से अधिक, गर्भवती महिला पुलिसकर्मी या जिनकी संतान एक वर्ष से कम हो को कोविड ड्यूटी से मुक्त किया गया है।
उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अब तक दूसरी लहर में भी 2000 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के परिवार भी संक्रमित हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है।
Uttarakhand: In view of the second wave of #COVID19, State Police Headquarters has issued instructions to keep policemen above 55 years of age, pregnant police personnel or women Police personnel with children below 1 year of age, free of Covid front line duty.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 17, 2021
मानसिक तनाव की शिकायत हो तो डायल करें 104
कोविड में मरीज या अन्य कोई भी अगर मानसिक तनाव, चिंता आदि महसूस कर रहा हो तो 104 डायल करें। इस नंबर पर स्वास्थ्य से संबंधित हर प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।
वर्तमान कोविड काल में लोगों पर बहुत से लोग मानसिक तनाव को महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत योजना शुरू की है। इसके तहत मनोचिकित्सकों और प्रशिक्षित परामर्शदाताओं के द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। इसके तहत 109 प्रशिक्षित परामर्शदाताओं की सातों दिन 24 घंटे रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के स्टेट नोडल अफसर ने ताया कि इन सभी का व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया गया है।
साथ ही ई-संजीवनी के तहत टेलीमेडिसिन सेवा में प्रदेश के तीन मनोचिकित्सक लोगों को दवाएं भी लिख रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत हर शनिवार को एक वेबिनार का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर लिंक भेजा जाता है। इसमें कोई भी सम्मिलित होकर सलाह मशविरा ले सकता है।
इस कार्यक्रम के तहत बीते शनिवार को 500 लोगों ने परामर्शदाताओं से सलाह ली थी। कोई भी व्यक्ति डायल 104 पर फोन कर परामर्श ले सकता है। इसके लिए कुल 109 परामर्शदाताओं की ड्यूटी रोस्टरवार लगाई गई है।
-डॉ. नीलेश आनंद भरणे, प्रवक्ता, उत्तराखंड पुलिस