फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : Old age women darshini devi walk 10 kilometers for deposit Money in pm cares Fund

#LadengeCoronaSe: 80 की उम्र में 10 किमी पैदल चलकर बैंक पहुंचीं दर्शनी, पीएम केयर फंड में दी पूरी पेंशन

Sat, 16 May 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्तमुनि(रुद्रप्रयाग)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगस्तमुनि(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 May 2020 01:00 AM IST
सार

  •  दो लाख रुपये कराए जमा, नगर पंचायत ईओ ने किया माल्यार्पण
  • 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे पति, वीरांगना की कोई संतान नहीं

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : Old age women darshini devi walk 10 kilometers for deposit Money in pm cares Fund
दर्शनी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में लोगों को मदद पहुंचाने के लिए उत्तराखंड के अगस्तमुनि की 80 वर्षीय दर्शनी देवी भी पीछे नहीं रहीं। डोभा-डडोली गांव की यह वीरांगना पीएम केयर फंड में पैसा जमा कराने के लिए अपने घर से 10 किमी पैदल चलकर बैंक पहुंची। वीरांगना के पति कबूतर सिंह रौथाण वर्ष 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे। दर्शनी देवी की कोई संतान नहीं है। उनके इस जज्बे को देख ईओ ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को वृद्धा अपने घर से पैदल ही अगस्त्यमुनि पहुंची। यहां उन्होंने एसबीआई शाखा में पीएम केयर फंड के नाम दो लाख का ड्राफ्ट बनाया और नगर पंचायत के ईओ के माध्यम से धनराशि को दान किया। दर्शनी देवी ने कहा कि कई लोग राज्य व केंद्र सरकार को धनराशि दान कर रहे हैं, जिससे व्यवस्थाएं और ठीक की जा सके। इसलिए, मैंने भी अपनी पेंशन से दो लाख रुपये पीएम केयर फंड में जमा करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

इस संकट की इस घड़ी में आमजन का सहयोग जरूरी

Coronavirus in Uttarakhand : Old age women darshini devi walk 10 kilometers for deposit Money in pm cares Fund
कमला देवी - फोटो : अमर उजाला

कहा कि इस संकट की इस घड़ी में आमजन का सहयोग जरूरी है। उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए नगर पंचायत के ईओ हरेंद्र चौहान ने दर्शनी देवी का माल्यार्पण किया। नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, सभासद उमा भट्ट, दिनेश बेंजवाल, शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, दीप गोस्वामी, रमेश बेंजवाल आदि ने उनकी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। 

कमला देवी ने दिए डेढ़ लाख रुपये
गौचर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री केयरफंड में सहायता राशि जमा करने के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को झिरकोटी गांव निवासी एवं राइंका लंगासू में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत कमला देवी (57 वर्ष) पत्नी स्व. कमल सिंह नेगी ने सेंट्रल बैंक के माध्यम प्रधानमंत्री केयर फंड में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि जमा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed