फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: No shortage of wood for cremation in crematorium of Dehradun

कोरोना वायरस: देहरादून के श्मशान गृहों में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की नहीं होगी किल्लत

Sun, 02 May 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 May 2021 11:27 PM IST
सार

  • राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में स्थिति श्मशान गृहों में लकड़ियों की पर्याप्त आपूर्ति हो इसके लिए उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से न सिर्फ गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में दो नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: No shortage of wood for cremation in crematorium of Dehradun
श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में कोरोना महामारी के चलते जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान गृहों में लकड़ियों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में स्थिति श्मशान गृहों में लकड़ियों की पर्याप्त आपूर्ति हो इसके लिए उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से न सिर्फ गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में दो नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, वरन क्षेत्रीय प्रबंधकों और डिपो प्रभारियों को भी इस बात की सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में श्मशान गृहों को संचालित करने वाली प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों से वार्ता कर लकड़ियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले, 71 की मौत, 2935 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


उत्तराखंड वन विकास निगम के महाप्रबंधक निशांत वर्मा ने बताया कि श्मशान गृहों में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कोई कमी नहीं है। वैसे तो राज्य के ज्यादातर श्मशान गृहों के प्रबंधन समितियों द्वारा वन विकास निगम के साथ किए गए समझौते के तहत लकड़ियों की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कई ऐसे श्मशान गृह हैं जहां वन विकास निगम के साथ प्रबंध समितियों का कोई समझौता नहीं है। लेकिन, वहां भी लकड़ियों की कमी न हो इसके लिए टिहरी के क्षेत्रीय प्रबंधक आईएस नेगी को गढ़वाल और हल्द्वानी के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन भारती को कुमाऊं क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छह मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

इसके साथ ही सभी डिपो प्रभारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित श्मशान गृहों के प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों के संपर्क में रहें और जहां भी लकड़ियों की कमी है वहां तत्काल पर्याप्त मात्रा में लकड़ियों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। इतना ही नहीं महाप्रबंधक निशांत वर्मा का यह भी कहना है कि उन्हें लक्खीबाग स्थित श्मशान गृह में लकड़ियों की कमी की जानकारी दी गई थी ऐसे में वहां तत्काल दो ट्रक लकड़ियां भेज दी गई हैं।

बीपीएल परिवार से जुड़े मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ियां
उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से बीपीएल परिवार से जुड़े मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ियां मुहैया कराई जा रही हैं। वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने बताया कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान गृह में लकड़ियों की कमी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में प्रबंध निदेशक व महाप्रबंधक समेत सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कहीं यदि किसी भी श्मशान गृह में लकड़ियों की कमी है तो इसकी तत्काल जानकारी संबंधित डिपो के अधिकारियों को दी जाए ताकि वहां तत्काल लकड़ियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed