फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News in Hindi : Dehradun administration meeting today with various departments to implement new rules

Coronavirus in Uttarakhand : नए नियम लागू कराने को लेकर देहरादून प्रशासन आज करेगा विभिन्न विभागों के साथ बैठक 

Mon, 30 Nov 2020 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News in Hindi : Dehradun administration meeting today with various departments to implement new rules
- फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देख कर राज्य सरकार की ओर से नई एसओपी जारी होने के बाद जिला प्रसाशन ने भी इसको लागू करने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। सोमवार जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रणनीति बनाएगा। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में एसओपी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार ने जो नई एसओपी जारी की है, उसी के तहत जिले में भी इसे लागू करने के लिए रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। शादी और धार्मिक समेत विभिन्न समारोह के लिए निर्धारित मेहमानों की संख्या को भी 50 प्रतिशत कम करने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन का फोकस समारोह में निर्धारित मेहमानों की संख्या को बढ़ने से रोकना और बॉर्डर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना जांच के लिए सैंपल बढ़ाने पर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आज तैयार करेगी रणनीति 

इसके अलावा भी एसओपी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए जो नियम जारी किए गए हैं, उनको जिले में भी लागू कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू पर विभिन्न विभागों की रिपोर्ट और उसके अध्ययन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

सोमवार को इस बारे में मंथन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा मास्क पहनने की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के साथ ही कोरोना से संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से नियमानुसार सख्ती बरती जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के आधार पर पुलिस सोमवार को रणनीति बनाएगी। इस संबंध में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस सभी दिशा निर्देशों के तहत काम कर रही है। बॉर्डर पर लगातार चेकिंग व अन्य व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सोमवार को सभी अधिकारियों के साथ मिलकर मंत्रणा की जाएगी। इसके बाद ही अगली रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed