फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News: Government claims That 7000 isolation and 2500 supported beds are empty in state

उत्तराखंड: सरकार का दावा, प्रदेश में खाली हैं 7000 आइसोलेशन और 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड

Tue, 20 Apr 2021 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Apr 2021 09:16 AM IST
सार

  • प्रभारी सचिव पंकज पांडे ने कहा कि प्रदेश में इस समय 7000 से अधिक आइसोलेशन बेड, 2500 से अधिक आक्सीजन सपोर्टर बेड, 363 आईसीयू बेड और 463 वैंटिलेटर खाली हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News: Government claims That 7000 isolation and 2500 supported beds are empty in state
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने 7000 से अधिक आइसोलेशन बेड और 2500 से अधिक सपोर्टर बेड खाली होने का दावा किया है। साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को मीडिया से मुखातिब प्रभारी सचिव पंकज पांडे ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए प्रदेश में पर्याप्त सुविधाएं हैं। बीते 24 घंटों में 2160 मरीज प्रदेश में कोविड के पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 18864 हो गई है। लगभग 13500 मरीज होम आइसोलेट हैं और करीब 5000 मरीज विभिन्न अस्पतालों में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 7000 से अधिक आइसोलेशन बेड, 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड, 363 आईसीयू बेड और 463 वैंटिलेटर खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीडीएस बिपिन रावत ने दिया भरोसा, कहा- सेना के अस्पतालों में भी होगा संक्रमितों का इलाज

सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन देहरादून में 
प्रभारी सचिव के मुताबिक सात जिलों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 44, नैनीताल में 26, पौड़ी में 3 उत्तरकाशी में 3 और ऊधमसिंह नगर में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

उत्तराखंड में कोरोना: अन्य राज्यों से आने वालों को दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट, प्रवासियों का होगा पंजीकरण

करीब 16 लाख को लगी वेक्सीन
प्रदेश में अभी तक 1 लाख 88 हजार 900 हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 1.79 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। कुल 15.95 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने वैक्सीन की प्रदेश में कोई कमी न होने का दावा किया और कहा कि अभी तीन लाख के करीब वैक्सीन उपलब्ध है।

हरिद्वार व ऋषिकेश भेजे जाएं आइसोलेशन कोच : महाराज

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र से हरिद्वार ओर ऋषिकेश में आइसोलेशन कोच वाली कोविड ट्रेन की सुविधा उपलबध कराने का आग्रह किया है। इस संबंध में महाराज ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।

महाराज ने बताया कि आस्था का महा केंद्र कुंभ मेला हरिद्वार में जारी है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। जबकि मई में उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है, उसमें भी देश-विदेश से तीर्थ यात्री पहुंचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए आइसोलेशन कोच वाली ट्रेन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है ताकि किसी भी विपरित स्थिति में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा मिलने में कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। गौरतलब है कि बीते साल रेल मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड केयर कोच का निर्माण किया गया था। जिन्हें देशभर के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर लगाया भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed