फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Mask may danger for life And gives Disease if used long Time

Coronavirus: लंबे समय तक मास्क लगाने से हो सकता है इस बीमारी का खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

Sat, 30 May 2020 03:00 AM IST
अलका त्यागी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 May 2020 03:00 AM IST
सार

  • लोगों को हो रही हाइपरकेपनिया की शिकायत, क्वारंटीन सेंटरों में ज्यादा सामने आ रहे मामले
  • डॉक्टर बोले, कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें, लेकिन लगातार नहीं

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Mask may danger for life And gives Disease if used long Time
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप भी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क का कई घंटे तक इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। लगातार कई घंटों तक मास्क पहनने से लोगों को सांस, हृदय संबंधी और अन्य तमाम दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन


मेडिकल साइंस की भाषा में इस बीमारी को हाइपरकेपनिया कहा जाता है। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार जी. कौल का कहना है कि मास्क पहनना गलत नहीं है, लेकिन लगातार कई घंटों और एक्सरसाइज करते समय मास्क पहनना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन



दून के क्वारंटीन सेंटरों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। मास्क पहनने की वजह से इंसान द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाईऑक्साइड दोबारा मुंह और नाक के जरिये फेफड़ों में पहुंच जाती है। जिसकी वजह से इस तरह की तमाम दिक्कतें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों में ज्यादा आ रहे मामले

इस कारण ही लंबे समय तक मास्क लगाने से शरीर में कई तरह की परेशानी महसूस होती है। इससे सबसे ज्यादा सिर भारी होने, जी मिचलाने जैसी शिकायतें होने लगती हैं। डॉ. कौल ने बताया कि जिले के क्वारंटीन सेंटरों में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं।

उन लोगों को मास्क का सही इस्तेमाल करने और बहुत जरूरी होने पर ही मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। आम आदमी से भी यह अपील है कि भीड़भाड़ में जाने से बचें और घर में होने पर सामान्य स्थिति में मास्क का इस्तेमाल न करें। बाहर निकलने पर ही मास्क का इस्तेमाल करें।

ये होते हैं हाइपरकेपनिया के लक्षण

- आंखों में धुंधलापन आना या कम दिखना।
- चक्कर आना।
- सिरदर्द और सिर भारी होना।
- सांस लेने में दिक्कत होना।
- ब्लड प्रेशर और हृदय गति का बढ़ना।
- पसीना आना।
- बेहोश होना।

ऐसे करें बचाव

- जब घर में अकेले हों तो मास्क न पहनें ।
- मास्क तभी पहनें जब कहीं बाहर जा रहे हों या किसी के क्लोज कांटेक्ट में आ रहे हों।
- मास्क पहनकर जॉगिंग या एक्सरसाइज न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed