फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Lockdown on 16th july fake information viral on social media

उत्तराखंड: 16 से पूर्ण लॉकडाउन की फैली अफवाह, सीएम ने दिए भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

Wed, 15 Jul 2020 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 11:07 PM IST
सार

  • सीएम ने एसएसपी दून को दिए कार्रवाई के निर्देश 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Lockdown on 16th july fake information viral on social media
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया पर 16 जुलाई से प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन की खबर को झूठा और भ्रामक करार दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए देहरादून के एसएसपी को गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन की खबर प्रसारित की जा रही है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एसएसपी को निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। जब तक जनता को योजनाओं की जानकारी नहीं होगी, वे उसका लाभ नहीं उठा सकेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह राज्य सरकार की कम से कम 10 प्रमुख योजनाओं की जानकारी रखे और उसे जनता के बीच साझा करे। आधुनिक संचार साधनों का इस्तेमाल कर यह कार्य कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक गांव को नेटवर्क से जोड़ने का कार्य आरंभ किया है। सभी जिला कार्यालयों को भी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आरंभ की गई है। 10 हजार लोगों को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 25-25 किलोवाट की सौर योजना तैयार की है। इससे 15 हजार तक की आय होगी। प्रदेश के बाहर 15-20 हजार की नौकरी करने वाले युवाओं के लिये यह योजना लाभकारी हो सकती है।

इसके साथ वे अपना और भी कार्य सकते हैं। 10 हजार युवाओं को बाइक टैक्सी योजना से जोड़ा जा रहा है। दुधारू पशुओं के लिए 20 हजार की धनराशि दी जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिए जाने की योजना है। इसी प्रकार की अनेक स्वरोजगार की योजनाएं हैं। जिनकी जानकारी होनी जरूरी है तभी वे जनता इसका लाभ ले सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संकटकाल ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। हमने अपने पर नियंत्रण करना भी सीखा है। हमें समाज को इससे भयभीत नही होने देना है बल्कि सावधान रहकर इस चुनौती का सामना करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed