फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Lawsuit Filed on Corona positive Youth For Brake Quarantine and gone in Bjp Program

Uttarakhand: संक्रमित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, क्वारंटीन का उल्लंघन कर भाजपा के कार्यक्रम में हुआ था शामिल

Thu, 28 May 2020 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 May 2020 07:24 PM IST
सार

  • कार्यक्रम में शामिल हुए थे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Lawsuit Filed on Corona positive Youth For Brake Quarantine and gone in Bjp Program
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर भाजपा के राशन वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के एक युवक ने 21 मई को अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था। 26 मई को आई रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सामने आया था कि कोरोना पॉजिटिव यह युवक 25 मई को रामलीला मैदान में भाजपा की तरफ से आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : आज मिले कोरोना के 15 नए मरीज, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 493
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सामने आने पर हंगामा हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चिकित्सक विनय कुमार की तरफ से इस संबंध में कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शहरी विकास मंत्री भी गए थे कार्यक्रम में

बता दें कि जिस कार्यक्रम में यह संक्रमित युवक शामिल हुआ था वहां कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और कुछ संत भी गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। हालांकि डीएम का कहना है कि मामले की जांच की गई है। कैबिनेट मंत्री संक्रमित युवक के सीधे संपर्क में नहीं आए थे। इसलिए उन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, कार्यक्रम में युवक के सीधे संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कौशिक का कहना था कि वह कार्यक्रम में गए जरूर थे, लेकिन अपने हाथ से राशन नहीं बांटा। केवल कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई कर लौट आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed