फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Devotees visit Kumbh 2021 Snan only after covid test

Coronavirus in Uttarakhand : कोविड टेस्ट के बाद ही कुंभ स्नान को आएं श्रद्धालु - सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 24 Nov 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Nov 2020 10:36 AM IST
सार

  • कुंभ मेले की स्वास्थ्य व सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्ट का हो इंतजाम 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Devotees visit Kumbh 2021 Snan only after covid test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान ऐसी व्यवस्था हो कि श्रद्धालु कोविड-19 टेस्ट के बाद ही गंगा स्नान के लिए आएं। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्टिंग की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वह सचिवालय में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कुंभ मेले की स्वास्थ्य व सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। कुंभ मेला के मेला अधिकारी, हरिद्वार के डीएम व एसएसपी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से गंगा स्नान की व्यवस्था का दायित्व हम सबका है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस संबंध में परिस्थिति के अनुकूल यथासमय एडवाइजरी जारी करने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में आने वालों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था किए जाने पर ध्यान दिया जाए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि लोग कोविड टेस्ट के बाद ही गंगा स्नान के लिए आए।

1000 बेड के कोविड अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मेला अधिकारी व डीएम को आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था क्राउड मैनेजमेंट आदि की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव नीतेश झा, शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरुगेशन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।        

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 1000 बिस्तर वाले कोविड-19 अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के अस्पतालों में भी इलाज की समुचित व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रमों के संचालकों, संत महात्माओं का भी जागरुकता में सहयोग लिया जाए।

भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार हो

उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या के नियंत्रण की भी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इसके लिए दूसरे राज्यों से भी विचार विमर्श करने का सुझाव दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से भीड़ नियंत्रण आदि के लिए कन्टिजेंट प्लान तैयार करने पर ध्यान देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed