{"_id":"5fa6a7f88ebc3e9bf733cb2e","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-update-today-498-new-positive-case-found-today-eight-patients-died-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: शनिवार को मिले 498 नए संक्रमित, आठ मरीजों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: शनिवार को मिले 498 नए संक्रमित, आठ मरीजों की हुई मौत
Sat, 07 Nov 2020 07:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को 498 नए संक्रमित मिले। वहीं आठ मरीजों की मौत हुई है। आज 337 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3890 है। शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 65036 हो गई है। वहीं कुल मृतकों का आंकड़ा 1063 पहुंच चुका है।
विज्ञापन
जागरूकता, सतर्कता से ही कोरोना को दे सकते हैं मात
श्रीनगर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोविड-19 से सुरक्षा और सतर्कता के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर जागरूकता रैली व फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जाने का आह्वान किया। पुलिस ने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और सावधानी बरतने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। लैंसडौन में कोतवाली पुलिस ने कोरोना के संबंध में नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर जनजागरण मार्च निकाला।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से मास्क पहने बिना किसी भी व्यक्ति को सामान न देेने, दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। मार्च पास्ट में एसआई रियाज अहमद, एसआई सूरत शर्मा, एसआई रचना के अलावा पुलिस कांस्टेबल शामिल थे।
मार्च विद मास्क अभियान के तहत पुरोला में थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। नगर के मुख्य चौक चौराहों से निकाली गई रैली के दौरान लोगों को कोरोना के खतरों व उससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उधर, सीओ अनुज के नेतृत्व में बड़कोट में भी रैली निकाली गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष डीएस कोहली, एसएसआई सतीश घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।