फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 20 patients die in 24 hours, 294 New Patient Found

Corona in Uttarakhand: दूसरी बार 24 घंटे में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत, 294 नए संक्रमित मिले

Tue, 13 Oct 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Oct 2020 08:59 PM IST
सार

  • 294 और लोग संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 55641 हुई

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 20 patients die in 24 hours, 294 New Patient Found
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनलॉक-5 में कोरोना संक्रमित मामले कम हुए हैं, लेकिन संक्रमण के कारण हो रही मौतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में कोरोना काल में दूसरी बार एक दिन में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 294 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 55641 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 782 पहुंच गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10747 सैंपलों की जांच गई है। जिसमें 10453 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि कोरोना काल के 213 दिनों में दूसरी बार एक दिन में सबसे अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: केरल से सीखा सबक तो कोरोना के विस्फोट से बच जाएगा उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 30 सितंबर को प्रदेश में 20 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार को देहरादून जिले में 72, ऊधमसिंह नगर में 38, उत्तरकाशी में 35, पौड़ी में 26, हरिद्वार में 22, टिहरी व चमोली में 21-21, नैनीताल में 17, पिथौरागढ़ में 14, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में 9, चंपावत में 4, रुद्रप्रयाग जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

उधर, एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में दो, मैक्स हॉस्पिटल में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में एक, कनिष्क सर्जिकल हॉस्पिटल में एक, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में चार, हिमालयन हॉस्पिटल में पांच और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो मरीजों ने दम तोड़ा है।

देहरादून जिले में तीन इलाके बने कंटेनमेंट जोन, दो मुक्त 

देहरादून जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के मिलने पर तीन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया, जबकि दो इलाकों में 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस में नया मामला सामने न आने पर उन्हें पाबंद से मुक्त कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, नगर निगम देहरादून की टिक्की वाली गली बलबीर रोड, 335 लेन नंबर-11 चमन विहार जीएमएस रोड एवं तहसील विकासनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम सुद्धोवाला वार्ड-1 में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने पर उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जबकि 572/2 इंद्रानगर एवं वाणी विहार लेन नं.-2 में कोरोना का नया मामला सामने न आने पर उसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। 

1849 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 1152 व्यक्तियों का फोन के जरिए सर्विलांस किया गया। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 22269 की सामुदायिक निगरानी की। कोविड-19 को लेकर जिले के अस्पतालों में 258 आईसीयू बेड खाली हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर 110 लोगों के चालान किए गए।

250 पुजारियों और दुकानदारों के सैंपल लिए 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पूर्णागिरि धाम के 250 से अधिक पुजारियों, दुकानदारों और कर्मचारियों के सैंपल लिए। सैंपलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट 16 अक्तूबर को आने की उम्मीद है। 

प्रशासन ने नवरात्र में उत्तराखंड से बाहर के श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए सशर्त आने की अनुमति दी है। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति नवरात्र की व्यवस्था बनाने में जुटी है। विशेषकर कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

मंगलवार को तहसीलदार खुशबू पांडेय और चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ में शिविर लगाकर पुजारियों, दुकानदारों और कर्मचारियों के सैंपल लिए।

कोरोना जांच कराने से कई लोग रह गए वंचित 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे तक ही सैंपलिंग की। इसके चलते धाम के कई पुजारी और दुकानदार कोरोना की जांच कराने से वंचित रह गए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि करीब 60 लोग टीम के जाने के बाद मौके पर पहुंचे, जिन्हें बिना सैंपल दिए ही वापस लौटना पड़ा। 

मंदिर समिति ने शुरू किया सैनिटाइजिंग  
मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को भैरव मंदिर और सेलागाड़ क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति प्रशासन की ओर से तय नियमों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को देवी मां के दर्शन कराने की व्यवस्था कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed